एमएस धोनी ने अपने शानदार कार कलेक्शन में विंटेज लैंड रोवर 3 को किया शामिल, जानें खासियत
मर्सिडीज-बेंज जीएलई जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक और ऑडी क्यू 7 जैसे बेहतरीन चार पहिया वाहन मौजूद हैं। इसके अलावा कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 32 हार्ले-डेविडसन फैटबॉय यामाहा आरडी 350 बीएसए गोल्डस्टार ZX14R और कावासाकी निंजा H2 और कावासाकी निंजा जैसी बाइक भी महेंद्र सिंह धोनी के निजी संग्रह में शामिल हैं।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कार के प्रति दीवानगी जगजाहिर है। धोनी के कार संग्रह की बात किया जाए तो गिनतियां कम पड़ जाए, उनका कारों के प्रति रुझान उनके व्यक्तित्व को और भी आकर्षित बनाता है। वें क्रिकेट ग्राउंड में जितना शानदार प्रदर्शन करते हैं, उतना ही बेहतरीन ऑटोमोटिव संग्रह उन्होंने अपनी जिंदगी में कर रखा है। आपको बता दें कि हाल ही में एमएस धोनी ने एक और कार अपने नाम करवा ली है। पिछले महीने बिग बॉय टॉयज़ द्वारा आयोजित एक नीलामी में धोनी ने हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने एक विंटेज लैंड रोवर 3 कार अपने प्रभावशाली गैरेज में शामिल कर ली।
ऑनलाइन नीलामी
गुरुग्राम में बिग बॉय टॉयज़ शोरूम में ऑनलाइन नीलामी के लिए कई सारे पुराने मॉडल रखे गए थे। बताया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने लैंड रोवर 3 लेने की इच्छा जाहिर की थी और उन्होंने अपनी इच्छा को पूरा भी कर लिया, जब लैंड रोवर 3 के लिए सबसे आखरी वाली बोली लगाई। कंपनी का कहना है कि कुल स्टॉक का 50 फीसद ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से बेचा गया था।
कार और बाइक के दिवाने हैं धोनी
धोनी शुरू से ही कार और बाइक के शौकीन रहे हैं। उनकी अपने निजी संग्रह में ढेर सारी शानदार और आधुनिक कारें और बाइक्स मौजूद हैं। जिसमें मर्सिडीज-बेंज जीएलई, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक और ऑडी क्यू 7 जैसे बेहतरीन चार पहिया वाहन मौजूद हैं। इसके अलावा कॉन्फेडरेट हेलकैट एक्स 32, हार्ले-डेविडसन फैटबॉय, यामाहा आरडी 350, बीएसए गोल्डस्टार, ZX14R और कावासाकी निंजा H2 और कावासाकी निंजा जैसी बाइक भी महेंद्र सिंह धोनी के निजी संग्रह में शामिल हैं।
लैंड रोवर 3 की खासियत
लैंड रोवर 3 की बात करें तो यह बेहद आकर्षित और शानदार कार है। 1970 के दशक के दौरान और 1980 के दशक के मध्य तक निर्मित, इसे शुरुआत में 2.25-लीटर इंजन द्वारा संचालित किया गया था। इस कार को चार-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बॉक्स के साथ पेश किया गया था।