Move to Jagran APP

ट्रैफिक के बदले नियम, भारत में लॉन्च हुए ये कार और बाइक्स: Auto Weekly Wrap

Kawasaki W800 Street 2019 Porsche Macan के साथ 2019 BMW 7 Series facelift और नई BMW X7 SUV इस सप्ताह लॉन्च हुई हैं। वहीं Motor Vehicles Amendment Bill राज्यसभा में पास हो गया है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 10:00 AM (IST)
ट्रैफिक के बदले नियम, भारत में लॉन्च हुए ये कार और बाइक्स: Auto Weekly Wrap
ट्रैफिक के बदले नियम, भारत में लॉन्च हुए ये कार और बाइक्स: Auto Weekly Wrap

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Kawasaki W800 Street, 2019 Porsche Macan के साथ 2019 BMW 7 Series facelift और नई BMW X7 SUV भारत में इस सप्ताह लॉन्च हो गई हैं। वहीं, Motor Vehicles Amendment Bill लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हो गया है, जहां अब ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने पर आपको 10 गुना तक ज्यादा जुर्माना देना होगा। इसके अलावा कई मामलों में जेल तक हो सकती है। (पिछले 7 दिनों में ये कार और बाइक्स भारत में हुईं लॉन्च- नीचे वीडियो में देखें...)

loksabha election banner

Motor Vehicle Amendment Bill

इस सप्ताह की सबसे बड़ी खबर की बात करें तो मोटर व्हीकल अमेंडमेंट बिल लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हो गया। यानी अब अगर आप ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हुए पाए गए, तो आपको 1 नहीं बल्कि 10 गुना तक ज्यादा फाइन भरना पड़ेगा।

ये बिल कितना सख्त है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, अब 4 साल से बड़े बच्चे को भी हेल्मेट पहनना होगा। वहीं, एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी व्हीकल का रास्ता रोकने पर अब आपको 10,000 रुपये का फाइन भरना होगा।

(पूरी खबर को नीचे इस वीडियो में देखें...)

Kawasaki W800 Street

Kawasaki ने लंबे इंतजार के बाद अपनी W800 Street को भारत में लॉन्च कर दिया है।. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। W800 का रेट्रो स्टाइल आपको काफी पसंद आएगा।. इसके फ्रंट में राउंड LED हेडलैंप यूनिट दिया गया है। पहले के मुकाबले अब इसका हैंडलबार और ऊंचा हो गया है। इसमें आपको Analog इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के साथ डिजिटल स्क्रीन मिलेगी।

इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो बाइक में 773सीसी का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इनजेक्टेड, वर्टिकल-ट्विन इंजन दिया गया है।जो 47.5 bhp की मैक्सिमम पावर और 62.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें आपको ड्यूल-चैनल ABS मिलेगा।

ग्लोबली, Kawasaki W800। Street और Café वेरिएंट में Available है। लेकिन कंपनी ने भारत में अभी इसका Street वेरिएंट ही लॉन्च किया है। भारतीय बाजार में ये बाइक Royal Enfield की Interceptor और Triumph की Street Twin को कड़ी टक्कर देगी।

2019 Porsche Macan

2019 Porsche Macan Facelift भारत में लॉन्च हो गई है। ये Macan और Macan S जैसे दो वेरिएंट में आती है। सबसे पहले इसके compact SUV Macan की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69.98 लाख है। Macan में पावर के लिए 4-सिलिंडर वाला 2-लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 252HP की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। Macan की टॉप स्पीड 227 किलोमीटर प्रति घंटे है। ये केवल 6.5 सेकेंड्स में 100 km की रफ्तार पकड़ लेती है।

अब बात करते हैं इसके पावरफुल वर्जन Macan S की। तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 85.03 लाख है। इसमें पावर के लिए 3-लीटर का नया V6 engine दिया गया है, जो 354 hp की पावर और 480 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। Macan S की टॉप स्पीड 254 किलोमीटर प्रति घंटे है। और ये केवल 5.1 सेकेंड्स में 100 km की रफ्तार पकड़ लेती है।

New BMW X7 SUV

नई BMW X7 SUV भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 98.9 लाख रुपये है। इसमें अब तक का सबसे बड़ा BMW kidney grille दिया गया है। इसके अलावा इसमें बड़े एयर इंटेक, लेज़रलाइट LED हेडलैंप्स के साथ चौड़ी टेल लाइट्स दी गईं हैं। इसके अंदर आपको 3 Rows मिलते हैं, जिसमें 6 से 7 लोग बैठ सकते हैं। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो जेस्चर कंट्रोल जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

BMW की नई X7 SUV दो अलग वेरिएंट्स में दो अगर इंजन के साथ आती है। इनमें पहला वेरिएंट BMW X7 xDrive40i है, जिसमें पावर के लिए 3.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 335 bhp की मैक्सिमम पावर और 450 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, BMW X7 xDrive30d वेरिएंट में 3.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 261 bhp की पावर और 620 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही वेरिएंट्स में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसिमशन के साथ 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

2019 BMW 7 Series facelift

BMW ने X7 के साथ इसी सप्ताह अपनी 2019 BMW 7 Series को भी लॉन्च किया है।. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.22 करोड़ रुपये है जो 2.42 करोड़ रुपये तक जाती है। कंपनी की इस नई प्रीमियम सिडान में नया बोनेट और फ्रंट बंपर के साथ री-डिजाइन LED हेडलाइट्स दिया गया है। इसमें भी BMW की बड़ी kidney grille दी गई है। इस सिडान की ऊंचाई को 50 मिलीमीटर बढ़ाया गया है। वहीं, रियर में ये 35 मिलीमीटर स्लिम हो गई है..

BMW 7 Series facelift में मौजूदा वर्जन जैसा ही इंजन दिया गया है। यानी ये 3.0-litre 6-cylinder पेट्रोल और 3.0-litre 6-cylinder डीजल इंजन में Available है। इसके अलावा कंपनी की ये फ्लैगशिप सिडान अब plug-in hybrid वेरिएंट में भी उपलब्ध हो गई है, जिसमें आपको 380 bhp की पावर और 600 Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी की दावा है कि इसमें आपको 39.2 km/l का माइलेज मिलेगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.