भारत की सबसे पहली इंटरनेट कार का धमाका, Maruti से लेकर Tata तक की कारों को पछाड़ा
Mg Hector ने अक्टूबर 2019 में बिक्री के मामले में Mahindra XUV500 Maruti Suzuki S-Cross Tata Harrier Jeep Compass Renault Duster Nissan Kicks को पछाड़ दिया है
By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:40 PM (IST)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। MG Hector भारत में MG Motor की सबसे पहली गाड़ी है। कंपनी इसे भारत की सबसे पहली इंटरनेट कार कहती है। कंपनी की तरफ से हाल ही में बताया गया था कि इसके 38000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। MG Hector ने अक्टूबर 2019 में बिक्री के मामले में Mahindra XUV500, Maruti Suzuki S-Cross, Tata Harrier, Jeep Compass से लेकर Renault Duster और Nissan Kicks तक को पछाड़ दिया है। आज हम आपको इन कारों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप खुद पता लगा सकें कि कौन ही भारतीय बाजार की पहली पसंद। डालते हैं एक नजर,
- MG Hector- अक्टूबर 2019 में MG Hector अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है। भारतीय बाजार में इसके 3,536 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
- Mahindra XUV500- MG Hector के बाद Mahindra XUV500 दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। अक्टूबर 2019 में इसके 1,378 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, अक्टूबर 2018 में इसके 2,156 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हालांकि, इस दौरान इसकी साल-दर-साल बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही है।
- Maruti Suzuki S-Cross - MG Hector और Mahindra XUV500 के बाद Maruti Suzuki S-Cross बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर है। अक्टूबर 2019 में इसके 1,356 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, अक्टूबर 2018 में इसके 3,317 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
- Tata Harrier – Tata Motors की सबसे लोकप्रिय SUVs में से एक Tata Harrier के अक्टूबर 2019 में 1,258 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
- Jeep Compass- Jeep Compass के अक्टूबर 2019 में 854 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, अक्टूबर 2018 में इसके 1,150 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
- Renault Duster- Renault Duster के अक्टूबर 2019 में 622 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, अक्टूबर 2018 में इसके 750 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
- Nissan Kicks- Nissan Kicks के अक्टूबर 2019 में 313 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Data Source: Auto Pundit
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें