Mahindra XUV300 की EcoSport से ज्यादा बिकीं कारें, Brezza और Nexon से अभी है पीछे
Mahindra XUV300 की भारतीय बाजार में Ford EcoSport से ज्यादा बिक्री हुई लेकिन यह अभी भी Maruti Suzuki Brezza और Tata Nexon से पीछे है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)।नई Mahindra XUV300 पिछले महीने (फरवरी 2019) भारत में लॉन्च हुई थी। Mahindra & Mahindra Limited (महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड) ने अपनी इस प्रीमियम SUV को पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च किया था। Mahindra XUV300 के पेट्रोल इंजन (W4 वेरिएंट) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये है। वहीं, इसके डीजल इंजन (W4 वेरिएंट) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है।
14 फरवरी से अब तक नई Mahindra XUV300 के 4,485 कारें बिक चुकी हैं। वहीं, इसकी तुलना Ford EcoSport से की जाए, तो इसी अंतराल में EcoSport की 3,156 कारें बिकी हैं। कीमत के मामले में EcoSport और XUV300 एक ही सेग्मेंट में आती हैं। बता दें कि Ford EcoSport की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.82 लाख रुपये है।
बिक्री के मामले में Mahindra XUV 300, Maruti Suzuki Brezza और Tata Nexon से पीछे है। फरवरी 2019 में Maruti Suzuki Brezza की 11,613 कारें बिकीं है। जबकि, Tata Nexon की 5,263 कारें बिकी हैं।
Mahindra XUV300: फीचर्स
परफॉर्मेंस की बात करें तो Mahindra XUV300 के डीजल वेरिएंट में पावर के लिए 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 115 Bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, पेट्रोल वेरिएंट में पावर के लिए 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 110 Bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो XUV300 में 7 एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें सभी चार पहियों के लिए डिस्क ब्रैक्स दिए गए हैं। कार में फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, ORVMs, हाइड्रालिक ब्रेक असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई XUV300 में ABS से साथ EBD (सभी वेरिएंट्स में), फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम