Mahindra XUV300 बनी सुरक्षित कार, ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार
Mahindra XUV300 ग्लोबल NCAP टेस्ट में कार के अलग-अलग वेरिएंट को टेस्ट किया गया। भारतीय कारों में Mahindra XUV300 का परफॉरमेंस अच्छा रहा।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra XUV300 को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली पर अगर हम बात करें चाइल्ड प्रोटेक्शन की तो उसमें Mahindra XUV300 जरा सी पीछे रह गई है। चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट में इस कार को 4 स्टार की रेटिंग मिली हैं।
इस कार की सेफ्टी रेटिंग जो कि ग्लोबल NCAP टेस्ट की गई रेटिंग में सभी इंडियन कारों में सबसे ज़्यादा है। हमने इस बार ग्लोबल NCAP (न्यू कार अस्सेस्मेंट प्रोग्राम क्रैश टेस्ट) में पाया की कई इंडियन कार्स को 5 स्टार और 4 स्टार की रेटिंग मिली हैं, जिसमें Tata Nexon और Tata Altroz भी शमिल हैं।
आपको बता दें TATA ने इस बार नया पैमाना सेट कर दिया है जहां टाटा की दो कारों को 5 स्टार मिले हैं और आपको बता दें इस इसी कड़ी में अब आपको Mahindra XUV300 भी मिलेगी। ग्लोबल कार टेस्ट के बाद सभी सेफेस्ट कारों में Mahindra XUV300 भी आ चुकी है। Mahindra XUV300 को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट के लेटेस्ट राउंड में 5 स्टार मिले हैं,पॉइंट की बात करें तो पॉइंट्स में Mahindra XUV300 को 17 पॉइंटस में से 16.42 पॉइंट्स मिले हैं वहीं Altroz को 16.13 पॉइंट्स और Nexon को 16.06 पॉइंट्स मिले हैं। इन सभी में Mahindra XUV300 सबसे ज्यादा सेफ कारों में पहले पायदान पर है। इस कार को एडल्ट सेफ्टी में 5 स्टार मिले और साथ ही चाइल्ड सेफ्टी में इस 4 स्टार मिले हैं। XUV300 को 49 पॉइंट्स में से 37.44 पॉइंट मिले हैं, वहीं Nexon और Altroz को 25 और 29 पॉइंट मिले हैं।
XUV300 ने सभी इंडियन कार्स में सबसे अच्छा परफॉरमेंस दिया है, ग्लोबल NCAP कार टेस्ट में कार के अलग-अलग वेरिएंट को टेस्ट किया गया। आपको बता दें कि Mahindra XUV300 के सेफ्टी फीचर में आपको कई खासियत मिलती हैं, जिसमें आपको दो फ्रंट एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और साइड इम्पैक्ट एयरबैग भी मिलते हैं। इन सभी खूबियों के साथ आपको आराम और सुरक्षा दोनों मिलती हैं। ग्लोबल NCAP ने देखा कि Mahindra XUV300 में आपको मिलता है। स्ट्रक्चर और फूटवेल एरिया जो कार को स्टेबल और सुरक्षित बनाता है। इस कार में आपकी सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए चेस्ट प्रोटेक्शन भी रखा गया है जिस कारण इस कार की रटिंग और कार्स के मुकाबले काफी अच्छी है।
सेक्योरिटी की बात करें तो ग्लोबल NCAP ने इसके सेफ्टी स्टैंडर्ड को 5 भागों में बांटा हैं। अच्छा, पर्याप्त, सीमांत, कमजोर और खराब इन सभी स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखते हुए कार की रेटिंग की गई है जहां सर कि सुरक्षा की बात करें तो इस कर को अच्छा स्टैंडर्ड पर रखा गया है। इससे पता चलता है यह काफी सुरक्षित है। वहीं चेस्ट की सेफ्टी में इसे प्रयाप्त स्टैंडर्ड पर रखा गया है जो कि सवारियों के सतह ड्राइवर के लिए भी काफी सुरक्षित है अगर पैरों की बात करें तो ग्लोबल NCAP ने इस अच्छे स्टैंडर्ड पर रखा गया है जिससे साबित हो जाता है कि ये कार इंडिया की सबसे सेफ कारों में पहले पायदन पर क्यों है। अगर आप एक सुरक्षित कार लेने का मन बना रहे हैं, तो आपको बता दें की ये कार आपको 8 वेरिएंट में मिलेगी। कार की कीमत बात करें तो बाजार में यह 8 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रूपये तक में उपलब्ध है।