Move to Jagran APP

Mahindra, Hyundai, Nissan और Renault की ये 4 स्टाइलिश गाड़ियां नए अवतार में हुईं लॉन्च

Mahindra Xuv300 AMT Hyundai Creta Sports Edition से लेकर Nissan Kicks XE और 2019 Renault Duster Facelift में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 01:52 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 01:52 PM (IST)
Mahindra, Hyundai, Nissan और Renault की ये 4 स्टाइलिश गाड़ियां नए अवतार में हुईं लॉन्च
Mahindra, Hyundai, Nissan और Renault की ये 4 स्टाइलिश गाड़ियां नए अवतार में हुईं लॉन्च

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra, Hyundai, Nissan और Renault की चार ऐसी गाड़ियों के बार में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें कंपनियों ने नए अवतार में लॉन्च किया है। इनमें Mahindra Xuv300 AMT, Hyundai Creta Sports Edition से लेकर Nissan Kicks XE और 2019 Renault Duster Facelift शामिल है। इन सभी गाड़ियों में कई नए और हाईटेक फीचर्स शामिल किए गए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इन SUVs की कीमत क्या है और इसमें आपको कौन से नए फीचर्स मिलेंगे। तो डालते हैं इन SUVs पर एक नजर,

loksabha election banner

Mahindra XUV300 AMT

  • क्या है खास- Mahindra XUV300 AMT में ऑटो शिफ्ट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसके W8 और W8 (O) में आपको ऑमोमेटेट ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। यहां इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि इसके केवल डीजल वेरिएंट में AMT को शामिल किया गया है। यानी अगर आप इसके पेट्रोल वेरिएंट को खरीदते हैं,तो इसमें आपको केवल मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा।
  • कीमत- W8 ट्रिम की कीमत 11.50 लाख रुपये है, तो वहीं, W8 (O) की कीमत 12.70 लाख रुपये है। मैनुअल ट्रांसमिशन के मुकाबले AMT वर्जन 55,000 रुपये ज्यादा महंगा है।

Hyundai Creta Sports Edition

  • क्या है खास- Hyundai Creta के Sports Edition में कई कॉस्मैटिक अपडेट्स दिए हैं। Sports Edition दो कलर वेरिएंट में Available है। इनमें Phantom Black और Polar White शामिल है।
  • कीमत- इसके 1.6-लीटर पेट्रोल वर्जन की कीमत 12.78 लाख रुपये है। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की कीमत 14.13 लाख रुपये है।

Nissan Kicks XE

  • क्या है खास- Nissan Kicks ने अपने नए बेस वेरिएंट को अगस्त महीने में लॉन्च किया है। नया XE वेरिएंट डीजल वर्जन में शामिल किया गया है, जो मौजूदा XL वेरिएंट से 1.2 लाख रुपये सस्ता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 50 से ज्यादा फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर्स और सेंट्रल डोर लॉक शामिल है। इस कॉम्पैक्ट SUV में आपको सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • कीमत- Nissan Kicks XE की एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है।

2019 Renault Duster facelift

  • क्या है खास- 2019 Renault Duster facelift में नए हेडलैंप्स, नया फ्रंट ग्रिल और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके रेल रूफ्स की डिजाइन को बदल दिया गया है। साइज के हिसाब से ये Creta की तरह है, लेकिन कीमत के मामले में ये ECO Sport सेंगमेंट में आ चुकी है।
  • कीमत- Renault Duster के facelift वर्जन की शुरुआती दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है, जो 12.49 लाख रुपये तक जाती है।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.