Move to Jagran APP

XUV300 को भारत में अगले साल लॉन्च कर सकती है महिंद्रा, जानिये

महिंद्रा अब नई XUV300 को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

By Bani KalraEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 03:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:00 AM (IST)
XUV300 को भारत में अगले साल लॉन्च कर सकती है महिंद्रा, जानिये
XUV300 को भारत में अगले साल लॉन्च कर सकती है महिंद्रा, जानिये

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारत में महिंद्रा की स्टाइलिश एसयूवी XUV 500 को काफी सराहा गया है और अभी हाल ही में इसका नया मॉडल भी बाहर में पेश किया जा चुका है। जोकि नया बदलावों के साथ आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महिंद्रा अब नई XUV300 को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

loksabha election banner

इस समय भारत में यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में महिंद्रा के सबसे ज्यादा मॉडल्स शामिल हैं। भारतीय कार बाजार में इसी सेगमेंट की बढ़ती डिमांड को देखते हुए महिंद्रा अपनी नई एसयूवी XUV300 को लॉन्च करने की योजना बना रही है। महिंद्रा नई एसयूवी को बनाने के लिए सैंगयोंग और पिनिनफैरिना की मदद लेगी। महिंद्रा की दो नई एसयूवी सैंगयोंग टिवोली के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी जिनके कोडनेम S201 और S202 हैं।

महिंद्रा S201 का नाम महिंद्रा XUV300 हो सकता है। बता दें, दोनों ही एसयूवी मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उतारी जाएंगी। इसके साथ ही ये दोनों 2WD और AWD ड्राइवट्रेन के साथ उपलब्ध होंगी। इनमें से महिंद्रा S201 को 2018 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 7.50 लाख से लेकर 10 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, महिंद्रा S202 को 2019 तक लॉन्च किया जिसकी कीमत 9.50 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक हो सकती है। महिंद्रा XUV300 का सीधा मुकाबला फोर्ड की इकोस्पोर्ट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और हुंडई क्रेटा जैसी पॉपुलर SUV से होगा, अब देखना होगा कि महिंद्रा नई XUV 300 में क्या कुछ नया लेकर आती है।

Note: फोटो केवल संदर्भ के लिए है.


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.