Mahindra दिसंबर महीने में करेगी अपनी नई SUV के नाम का एलान, जानें क्या होगा खास
Alturas G4 SUV को लॉन्च करने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई SUV को लॉन्च करने के तैयारी शुरू कर दी है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। भारत में पिछले हफ्ते Alturas G4 SUV को लॉन्च करने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई SUV को लॉन्च करने के तैयारी शुरू कर दी है। भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी जल्द अपनी नई सबकॉम्पेक्ट SUV के नाम का एलान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा अपनी कोडनेम S201 के नाम का एलान दिसंबर में करेगी। इस कार का आने वाली Maruti Suzuki Vitara Brezza से मुकाबला होगा।
इससे पहले Mahindra S201 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। उम्मीद की जा रही है नई Mahindra S201 साल 2019 के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।
स्पाई फोटोज के मुताबिक नई SUV में नए फेस के साथ नया प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED डे टाइम रनिंग लैंप्स के साथ कई फीचर्स मिलेंगे। SUV में स्पोर्टी डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और क्रोम स्टाइलिंग दी जा सकती है।
स्पाई इमेजेस के मुताबिक S201 में 5-सीटर कैबिन के साथ नया डैशबोर्ड और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। SUV में सेंट्रल MID के साथ बड़ा ट्विन-पॉट इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके अलावा नया स्टीयरिंग व्हील, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन और क्रूज कंट्रोल फीचर मिलेगा। साथ ही SUV में 2 USB पोर्ट्स, AUX-IN और 12V पावर सॉकेट लेगा।
इसके इंजन के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो Mahindra S201 में 1.2-लीटर G80 टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए जाएंगे। वहीं, यह कार 5-स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी।