Mahindra SUV Car Offer: एंट्री लेवल SUV's पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, ग्राहकों को मिलेगा हजारों रुपये का फायदा
ये डिस्काउंट पूरे फेस्टिव सीजन के दौरान ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी इस दिवाली कोई महिंद्रा SUV खरीदने की प्लैनिंग कर रहे हैं तो हम आपको आज Mahindra SUVs पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। फेस्टिव सीजन को देखते हुए देश की सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों की खरीद पर ऑफर्स और डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं। इसी बीच देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra and Mahindra ने भारत में फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपने वाहनों की खरीद पर बंपर डिस्काउंट ऑफर्स की शुरुआत कर दी है। ये डिस्काउंट पूरे फेस्टिव सीजन के दौरान ऑफर किया जा रहा है। अगर आप भी इस दिवाली कोई नई महिंद्रा SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको आज Mahindra की SUV पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। यहां हम आपको इन एसयूवी पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ कीमत की जानकारी भी दे रहे हैं।
Mahindra KUV100 NXT: अगर महिंद्रा KUV100 NXT की बात की जाए तो मार्केट में ये एक एंट्री लेवल एसयूवी है जिस पर कंपनी पूरे 62,055 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.67 लाख रुपये है।
Mahindra Bolero: अगर महिंद्रा बोलेरो की बात की जाए तो ये ग्रामीण भारत में मिलने वाली एक पॉपुलर एसयूवी है जिसे ग्रामीण इलाकों में खूब पसंद किया जाता है। कंपनी इस फेस्टिव सीजन में Bolero पर पूरे 20,550 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8.01 लाख है।
Mahindra XUV300: अगर महिंद्रा की एसयूवी 300 की बात की जाए तो ये महिंद्रा की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। भारतीय बाजार में इसको लॉन्चिंग के बाद से ही काफी पसंद किया जा रहा है। इस एसयूवी पर कंपनी इस समय पूरे 30,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कीमत की बात की जाए तो महिंद्रा XUV300 को महज 7.95 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत में खरीदा जा सकता है।
नोट: ये जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अवेलेबल है।