Move to Jagran APP

Mahindra XUV500, XUV300 Car Scheme: Rs 19720 के किराए पर कार ले जाएं घर

Mahindra XUV500 Mahindra XUV300 Mahindra KUV100 Mahindra Scorpio Marazzo TUV300 और Alturas G4 के लिए नई स्कीम ऑफर की जा रही है..

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 04:05 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 04:18 PM (IST)
Mahindra XUV500, XUV300 Car Scheme: Rs 19720 के किराए पर कार ले जाएं घर
Mahindra XUV500, XUV300 Car Scheme: Rs 19720 के किराए पर कार ले जाएं घर

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Mahindra की कार को पसंद करने वालों के लिए आज की हमारी यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस शुरू की है, जिसके तहत आप हर महीने 19,720 रुपये देकर महिंद्रा की गाड़ी को महीने भर के लिए अपना बना सकते हैं। दरअसल Mahindra and Mahindra ने सेल्फ-ड्राइव कार रेंटल कंपनी Revv के साथ साझेदारी की है। Mahindra अपने रिटेल कस्टमर्स के लिए सब्सक्रिप्शन बेस्ड कार ओनरशिप लेकर आ रही है। शुरुआती दौर में यह सर्विस चुनिंदा शहरों में मिलेगी। इनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, बेंगलुरु,चंडीगढ़ और अहमदाबाद शामिल हैं। ग्राहक इस सर्विस के तहत महिंद्रा की कोई छह गाड़ियों में से एक चुन सकते हैं।

loksabha election banner

इस सर्विस के लिए क्या करना होगा?

  • ग्राहक अपनी पसंद की कार को चुन सकते हैं।
  • इसके बाद उन्हें यह कार कितने समय के लिए चाहिए इसके लिए डिपोजिट जमा करा सकते हैं।
  • आपकी तरफ से जमा किया गया डिपोजिट रिफंडेबल होगा।
  • इसके एक महीने बाद जब कार की डिलेवरी होगी, तब उन्हें पहले महीने का किराया देना होगा।

कितने साल तक रख सकते हैं कार?

इस सर्विस के तहत ग्राहक महिंद्रा की नई कार का 1 से 4 साल तक तक का सब्सक्रिप्शन कर सकते हैं। इसके बाद आपको कार वापस लौटानी पड़ेगी। यानी सब्सक्रिप्शन खत्म होने पर आप अपनी कार को बेच नहीं सकते हैं। इसके अलावा आपको हर महीने कार का किराया देना होगा।

दूसरी गाड़ी भी लीज पर ले सकते हैं

ग्राहक पहली गाड़ी को लौटा कर दूसरी कार लीज पर ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक कंपनी से पहले से तय की गई कीमत पर गाड़ी खरीद भी सकते हैं।

इन गाड़ियों का उठा सकेंगे मजा

इस सर्विस में आप Mahindra XUV500, Mahindra XUV300, Mahindra KUV100, Mahindra Scorpio, Mahindra Marazzo, Mahindra TUV300 और Mahindra Alturas G4 में से किसी को भी चुन सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.