Move to Jagran APP

लैंड रोवर अपनी थ्री-डोर इवोक को करेगी बंद, जानिये बड़ी वजह

लैंड रोवर ने अपनी फर्स्ट जनरेशन थ्री-डोर रेंज रोवर इवोक को कम बिक्री के कारण बंद करने का फैसला किया है।

By Bani KalraEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 12:10 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 07:34 PM (IST)
लैंड रोवर अपनी थ्री-डोर इवोक को करेगी बंद, जानिये बड़ी वजह
लैंड रोवर अपनी थ्री-डोर इवोक को करेगी बंद, जानिये बड़ी वजह

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। लैंड रोवर ने अपनी फर्स्ट जनरेशन थ्री-डोर रेंज रोवर इवोक को कम बिक्री के कारण बंद करने का फैसला किया है। लैंड रोवर ने कहा कि कंपनी इसकी जगह 2019 से 5-डोर इवोक और कन्वर्टिबल इवोक पेश करेगी। बता दें, नेक्स्ट जनरेशन रेंज रोवर इवोक अभी टेस्टिंग स्टेज में है। इसका डिजाइन रेंज रोवर वेलार से इंस्पायर्ड है और इसे इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।

loksabha election banner

कंपनी ने पिछले साल नॉर्थ अमेरिका में थ्री-डोर रेंज रोवर की बिक्री बंद कर दी थी। अब ये साफ हो गया है कि कम बिक्री के चलते कंपनी इसकी मैन्युफैक्चरिंग रोकने जा रही है।

कंपनी का पूरा ध्यान अब नेक्स्ट-जनरेशन रेंज रोवर इवोक पर है। इसे अक्टूबर में पेरिस मोटर शो में पेश किया जाएगा। मई महीने में रेंज रोवर इवोक को देखा गया था। यह D8 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें कूपे जैसी रुफलाइन होने के कारण ज्यादा स्पेस मिल सकता है। इसके अलावा इसमें आकर्षक एलईडी हेडलैंप्स, बॉल्ट-ऑन ग्रिल्स और ब्लैक अलॉय व्हील और इसके रियर पर बड़े स्पॉयलर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें नए टेललैंप्स, नया टेलगेट और रियर बंपर दिए गये हैं।

इंजन की बात करें तो इसमें 4 सिलेंडर टर्बोचार्जेड पेट्रोल और डीजल इंजीनियम इंजन होंगे। ये इंजन 150 bhp से 300 bhp का पावर जनरेट करेंगे। इसके अलावा 2020 तक कंपनी इसका 48-वॉल्ट इलेक्ट्रिक सिस्टम वाला 1.5 लीटर इंजेनियम इंजन वाला वर्जन भी पेश करेगी। नई रेंज रोवर इवोक का मुकाबला ऑडी Q3 से होगा।

ऑडी Q3- इसका भी नया मॉडल लॉन्च किया जाना है। रियर में नए टेल लैंप्स दिए गए हैं जो नई ऑडी Q5 में दिए जाएंगे। सेकंड़ जनरेशन ऑडी Q3 में MQB प्लेटफॉर्म दिया जाएगा जिसमें हल्का वजन होगा। मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसका व्हीलबेस 50mm ज्यादा, लंबाई 60mm ज्यादा और चौड़ाई 30mm ज्यादा होगी। ऑडी इसमें टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और डीजल इंजन देगी जिसकी रेंज 1.4 से 2.0 लीटर होगी। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड एस-ट्रॉनिक ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें क्वाट्रो AWD ऑप्शन दिया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.