Move to Jagran APP

शुरू हुई रेंज रोवर की दो एसयूवी की बुकिंग, लैंड क्रूजर से होगा सीधा मुकाबला

जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने 2018 रेंज रोवर SV ऑटोबायोग्राफी और रेंज रोवर स्पोर्ट SVR की बुकिंग शुरू कर दी है। इन दोनों मॉडल्स में कई अपडेटेड फीचर दिए गए हैं।

By Pramod KumarEdited By: Published: Wed, 20 Jun 2018 10:56 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jun 2018 10:56 AM (IST)
शुरू हुई रेंज रोवर की दो एसयूवी की बुकिंग, लैंड क्रूजर से होगा सीधा मुकाबला

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने 2018 रेंज रोवर SV ऑटोबायोग्राफी और रेंज रोवर स्पोर्ट SVR की बुकिंग शुरू कर दी है। इन दोनों मॉडल्स में कई अपडेटेड फीचर दिए गए हैं। लैंड रोवर की इन गाड़ियों का सीधा मुकाबला टोयोटा लैंडक्रूजर से है।

loksabha election banner

रेंज रोवर में स्पोर्ट SVR लैंड रोवर की सबसे फास्ट एसयूवी है और इसके नए मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें 5 लीटर V8 इंजन दिया गया है जो 567 bhp का पावर जनरेट करता है। यह गाड़ी 0-100 किमी प्रतिघंटे की स्पीड 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है। इसके अलावा इसमें कई छोटे-छोटे अपडेट दिए गए हैं। नए मॉडल में कार्बन फाइबर बोनट, इनहेंस्ड कूलिंग और ब्रेकिंग के लिए नया फ्रंट बंपर और लाइटवेट SVR परफॉर्मेंस सीट दी गई है।

वहीं दूसरी तरफ रेंज रोवर SV ऑटोबायोग्राफी का लग्जरी लुक इसे अलग बनाता है। यह 335 bhp और 558 bhp पावर वाले इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। स्टैंडर्ड SV ऑटोबायोग्राफी में एग्जीक्यूटिव क्लास-कंफर्ट सीटिंग दी गई है। इसमें प्रीमियम वेनीर फिनिश वाला सेंटर कंसोल और फ्रंट में मसाज सीट्स दी गई है। इसमें पावर क्लॉज रियर डोर, कंसील्ड रेफ्रिजरेटर, पिक्सल-लेजर एलईडी हेडलाइट्स, सिग्नेचर DRLs और मेरिडिन सिग्नेचर साउंड सिस्टम दिया गया है।

SV ऑटोबायोग्राफी में ब्राइट क्रोम वाले बॉडी कलर्ड साइड वेंट, ब्राइट क्रोम डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें यूनिक ग्रेफाइट एटलस एसेंट्स, लाल लैंड रोवर ब्रांडिग वाले ब्रेक कैलिपर और 21 इंच के व्हील दिए गए हैं।

टोयोटा लैंडक्रूजर- इंजन की बात करें तो नई लैंड क्रूज़र प्राडो में 3.0 लीटर, टर्बोचार्ज्ड, 4 सिलेंडर डीजल इंजन है जो कि 5 स्पीड ऑटोमैटि‍क ट्रांसमि‍शन से लैस है। साथ ही इसमें ऑल व्हीरल ड्राइव सि‍स्टम भी मिलेगा। इसमें स्पेस काफी बेहतर है। इसमें लगा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम यूएसबी, ऑक्स-इन, एफएम, सीडी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को सपॉर्ट करता है। वही सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग्स, वीइकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और फ्रंट हेडरेस्ट्स जैसे फीचर्स दिए गये हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.