Move to Jagran APP

2.79 करोड़ रूपए में लॉन्च हुई रेंज रोवर की SV ऑटोबायोग्राफी डायनामिक, इन कारों को मिलेगी चुनौती

लैंड रोवर ने रेंज रोवर का नया वेरिएंट एसवीऑटोबायोग्राफी डायनामिक लॉन्च किया है, इसकी कीमत 2.79 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है। भारत में रेंज रोवर के कुल 15 वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं

By Bani KalraEdited By: Published: Thu, 27 Jul 2017 03:56 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jul 2017 04:17 PM (IST)
2.79 करोड़ रूपए में लॉन्च हुई रेंज रोवर की SV ऑटोबायोग्राफी डायनामिक, इन कारों को मिलेगी चुनौती
2.79 करोड़ रूपए में लॉन्च हुई रेंज रोवर की SV ऑटोबायोग्राफी डायनामिक, इन कारों को मिलेगी चुनौती

नई दिल्ली (जेएनएन)। लैंड रोवर ने भारत में रेंज रोवर का नया वेरिएंट एसवीऑटोबायोग्राफी डायनामिक लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने इसकी कीमत 2.79 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) रखी है। यह मॉडल कंपनी का तीसरा सबसे महंगा वेरिएंट है। भारत में रेंज रोवर के कुल 15 वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, इन में से यह तीसरा सबसे महंगा वेरिएंट है। रेंज रोवर का नया वेरिएंट SV ऑटोबायोग्राफी डायनामिक का मुकाबला पोर्श क्यान टर्बो एस और मर्सिडीज़ GLS63 से होगा। 

loksabha election banner

मर्सडीज बेंज GLS 63
कीमत 1.83 करोड़ रुपये है
इंजन: 5461cc
पावर: 577 bhp

पोर्श की क्यान टर्बो एस
कीमत: 2.48 करोड़ रूपए
इंजन: 4.8 लीटर का वी8
पावर: 570PS

एसवीऑटोबायोग्राफी डायनामिक को जगुआर की स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन (SVO) टीम ने तैयार किया है। यह रेंज रोवर के मौजूदा वेरिएंट एसवी-ऑटोबायोग्राफी का ही प्रीमियम अवतार है। इस में कई एडवांस फीचर्स और कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसकी ड्राइविंग पहले से ज्यादा आरामदायक और संतुलित है। इसके केबिन में चार कलर का विकल्प रखा गया है। इसकी सीटें डायमंड क्वालिटी की हैं, जिन पर ऑटोबायोग्राफी स्टिचिंग दी गई है। इसके अलावा नया क्रोम क्वॉड टेलपाइप, रेड कलर के ब्रेम्बो ब्रेक्स और कस्टामाइज अलॉय व्हील का विकल्प भी शामिल किया गया है।

एसवीऑटोबायोग्राफी डायनामिक में 5.0 लीटर का सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 551PS की पावर और 680NM का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है, 100 की रफ्तार पाने में इसे 5.4 सेकंड का समय लगता है।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.