पुतिन की Cortege Aurus इन 5 वजहों से है दुनिया की सबसे खतरनाक और Luxurious कार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जिस Limousine में सफर करते हैं उसका नाम Cortege Aurus है
नई दिल्ली(ऑटो डेस्क)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने स्टाइल और स्वैग के लिए जाने जाते हैं। उनकी लग्जरियस लाइफ स्टाइल लोगों के लिए एक चर्चा का विषय है। 66 साल के पुतिन हॉलीवुड फिल्मों के जेम्स बॉन्ड की याद दिलाते हैं। आज हम आपको पुतिन की एक ऐसी खास कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुश्मनों के लिए मौत की घंटी है। हालांकि, दोस्तों के लिए यह कार किसी 5-स्टार होटेल से कम नहीं है। तो जानते हैं पुतिन की इस खास कार के फीचर्स के बारे में।
पानी पर तैरती है कार
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में पैदा हुए पुतिन कस्टमाइज आर्मरड कार में सफर करते हैं। उनकी लग्जरियस Limousine की सबसे बड़ी खासियतों में से एक पानी में उसका न डूबना है। यानी की अगर पुतिन की Limousine पानी में गिर जाए तो वो डूबने के बजाए तैरती रहेगी।
दमदार परफॉर्मेंस
पुतिन जिस Limousine में सफर करते हैं उसका नाम Cortege Aurus है। इसे बनाने में इंजीनियर्स को कुल 6 साल लगे। Cortege Aurus में 6.6 लीटर का V-12 इंजन दिया गया है, जो 860 BHP का पावर और 880 NM का पीक टार्क जनरेट करता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। इसको पावर देने के लिए इसमें Porsche का इंजन दिया गया है।
हथियारों से लैस
पुतिन की सुरक्षा के लिए इस Limousine को कई हाईटेक हथियारों से लैस किया गया है। सुरक्षा फीचर्स और हथियारों से लैस इस कार का वजन 6.5 टन है। Cortege Aurus की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर यह कार नदी में गिर जाए तो यह डूबेगी नहीं बल्कि, तैरती रहेगी। इसके अलावा इसमें 8 इंच मोटी प्रोटेक्शन लेयर दी गई है, जिससे इसपर ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर का भी असर नहीं होगा।
कैमिकल हमलों का नहीं होता है असर
वहीं, दुश्मनों पर हमला करने के लिए पुतिन की यह कार किसी मौत से कम नहीं है। इसमें नाइट विजन कैमरा, आंसू गैस, मशीनगन के साथ धमाका करने की भी क्षमता है। यह कार बाहर से चलती फिरती टैंक है। इस पर मशीन गन, ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर का असर नहीं पड़ता है। इसके अलावा कार के अंदर बैठे व्यक्ति पर कैमिकल हमले का भी असर नहीं होगा।
टैंक जैसी सुरक्षा, होटल जैसी सुविधा
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कार के अंदर ऑक्सीजन मास्क से लेकर ब्लड बैंक तक की सुविधा दी गई है। कार के पहिए पंचर होने के बाद भी चल सकते हैं। वहीं, कार के अंदर दिए लग्जरियस फीचर की बात करें तो यहां बैठे व्यक्ति को 5 स्टार होटल जैसा अनुभव मिलता है।