Move to Jagran APP

देश में तहलका मचा रही है ये कार, लगातार दूसरे महीने बनी बेस्ट सेलिंग SUV

Kia Motors की Kia seltos लगातार दूसरी बार देश की Best Selling SUV बन गई है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 04:08 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 04:08 PM (IST)
देश में तहलका मचा रही है ये कार, लगातार दूसरे महीने बनी बेस्ट सेलिंग SUV
देश में तहलका मचा रही है ये कार, लगातार दूसरे महीने बनी बेस्ट सेलिंग SUV

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप एक नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी SUV लेकर आए हैं, जिसकी बंपर बिक्री ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आज हम आपको देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं Kia Seltos की जो Kia Motors की भारत में सबसे पहली गाड़ी है। इस साल जहां ज्यादा तर कंपनियों की बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं भारत में पहले बार आई Kia की Seltos को भारतीय ग्राहकों का शानदार साथ मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Kia Seltos अक्टूबर और नवंबर दोनों ही महीनों में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। आज हम आपको इसकी बिक्री, खासियतों और कीमत के बारे में बताएंगे। ताकी, आप खुद तय कर सकें कि देश की पहली पसंद क्या बनेगी आपके सपनों की SUV? डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

  • कब हुई थी लॉन्च- Kia motors ने Kia Seltos को 22 अगस्त 2019 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।
  • बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV- अक्टूबर 2019 में Kia Seltos देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV बन गई। Kia Seltos के अक्टूबर महीने में 12,854 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस महीने Kia Seltos देश की सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई थी।
  • दोबारा बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV- नवंबर 2019 में Kia Seltos दोबारा से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई, जहां नवंबर 2019 में इसके 14,005 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

  • लगातार बढ़ रही है बिक्री- अक्टूबर 2019 के मुकाबले नवंबर 2019 में Kia Seltos की बिक्री 9 फीसद ज्यादा हुई है।
  • इंजन- Kia Seltos में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर VGT डीजल इंजन और 1.4-लीटर Turbo GDI पेट्रोल इंजन के साथ आती है।
  • कीमत- Kia Seltos की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.