Move to Jagran APP

ये 4 दमदार कार और बाइक्स भारत में हुईं लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Kawasaki W800 Street 2019 Porsche Macan के साथ 2019 BMW 7 Series facelift और नई BMW X7 SUV हाल ही में भारत में लॉन्च हुई हैं

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 09:45 AM (IST)
ये 4 दमदार कार और बाइक्स भारत में हुईं लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें
ये 4 दमदार कार और बाइक्स भारत में हुईं लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Kawasaki ने लंबे समय के बाद अपनी W800 Street को भारत में लॉन्च कर दिया है। वहीं, 2019 Porsche Macan कई प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च हो गई है। जबकि, जर्मन कंपनी ने अपनी 2019 BMW 7 Series facelift और नई BMW X7 SUV को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। आज हम आपको इन बाइक और कार्स के फीचर्स और कीमत के बारे में बताएंगे। इसके साथ जाएंगे कि ये कितने वेरिएंट्स में लॉन्च किए गए हैं। (पिछले 7 दिनों में ये कार और बाइक्स भारत में हुईं लॉन्च- नीचे वीडियो में देखें...)

loksabha election banner

Kawasaki W800 Street

Kawasaki W800 Street की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये है। इसमें 773सीसी का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इनजेक्टेड, वर्टिकल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47.5 bhp की मैक्सिमम पावर और 62.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें आपको ड्यूल-चैनल ABS मिलेगा। ग्लोबली, Kawasaki W800। Street और Café वेरिएंट में Available है। लेकिन कंपनी ने भारत में अभी इसका Street वेरिएंट ही लॉन्च किया है। 

(बदल गए ट्रैफिक के नियम, अब 10 गुना ज्यादा कटेगा चालान- नीचे वीडियो में देखें...)

2019 Porsche Macan

2019 Porsche Macan Facelift भारत में Macan और Macan S जैसे दो वेरिएंट के साथ लॉन्च हुई है। कॉम्पैक्ट SUV Macan की एक्स-शोरूम कीमत 69.98 लाख है। इसमें पावर के लिए 4-सिलिंडर वाला 2-लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 252HP की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। Macan की टॉप स्पीड 227 किलोमीटर प्रति घंटे है। ये केवल 6.5 सेकेंड्स में 100 km की रफ्तार पकड़ लेती है।

इसके पावरफुल वर्जन Macan S की एक्स-शोरूम कीमत 85.03 लाख है। इसमें 3-लीटर का नया V6 engine दिया गया है, जो 354 hp की पावर और 480 NM का टॉर्क जेनरेट करता है। Macan S की टॉप स्पीड 254 किलोमीटर प्रति घंटे है। और ये केवल 5.1 सेकेंड्स में 100 km की रफ्तार पकड़ लेती है।

New BMW X7 SUV

नई BMW X7 SUV की एक्स-शोरूम कीमत 98.9 लाख रुपये है। इसमें अब तक का सबसे बड़ा BMW kidney grille दिया गया है। इसके अंदर आपको 3 Rows मिलते हैं, जिसमें 6 से 7 लोग बैठ सकते हैं।

BMW की नई X7 SUV दो अलग वेरिएंट्स में दो अगर इंजन के साथ आती है। इनमें पहला वेरिएंट BMW X7 xDrive40i है, जिसमें पावर के लिए 3.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 335 bhp की मैक्सिमम पावर और 450 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, BMW X7 xDrive30d वेरिएंट में 3.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 261 bhp की पावर और 620 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही वेरिएंट्स में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसिमशन के साथ 4-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

2019 BMW 7 Series facelift

2019 BMW 7 Series की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.22 करोड़ रुपये है, जो 2.42 करोड़ रुपये तक जाती है। इस सिडान की ऊंचाई को 50 मिलीमीटर बढ़ाया गया है। वहीं, रियर में ये 35 मिलीमीटर स्लिम हो गई है। BMW 7 Series facelift में मौजूदा वर्जन जैसा ही इंजन दिया गया है। यानी ये 3.0-litre 6-cylinder पेट्रोल और 3.0-litre 6-cylinder डीजल इंजन में Available है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.