Jaguar XE SV प्रोजेक्ट 8 ने बनाया Dubai Autodrome लैप रिकॉर्ड
Jaguar XE SV Project 8 अब तक की सबसे तेज जैगुआर सैलून है
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। दुनिया की सबसे तेज फोर-डोर सैलून Jaguar XE SV प्रोजेक्ट 8 ने वैश्विक स्तर पर नया लैप रिकॉर्ड बनाया है। स्टॉक स्टैंडर्ड फोर सीटर कॉन्फिगरेशन जैगुआर XE SV प्रोजेक्ट 8 ने 2 मीटर 18.81 सेकंड में 5.39 km की दुबई ऑटोड्रोम GP सर्किट को मैप किया, जिससे यह सर्किट के चारों ओर सबसे तेज सीट चार डोर सैलून कार बनी है।
Jaguar XE SV Project 8 अब तक की सबसे तेज जैगुआर सैलून है। अवार्ड-विनिंग जैगुआर XE के आधार पर SV प्रोजेक्ट 8 जैगुआर की स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन्स द्वारा डिजाइन, इंजीनियर और हाथ से तैयार किए गए सबसे ट्रैक-रेड वर्जन है। सबसे शक्तिशाली और फुर्तीली जैगुआर रोड कार को कंपनी दुनियाभर में 300 से अधिक अदाहरणों का निर्माण और बिक्री करेगी।
इससे पहले, चार-दरवाजों वाली सेडान ने दो पिछले स्पीड रिकॉर्ड तोड़े, इसमें सबसे पहले नवंबर 2017 में जर्मनी में नर्बर्ग्रिंग नॉर्डश्लिफ में 20.8 किमी, इसके बाद पिछले साल सितंबर में कैलिफोर्निया के Laguna Seca Raceway में रिकॉर्ड बनाया।
नया लैप रिकॉर्ड जैगुआर लैंड रोवर टेस्ट ड्राइवर एंड इंजीनियरिंग सपोर्ट, Xavi Barrio Duato ने बनाया। Xavi अपने साथ स्पेन और चीन में दशकों से एकत्र ड्राइविंग अनुभव का खजाना लेकर आया है।
Jaguar XE SV में 5.0 लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है जो 600 PS की पावर जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि कॉन्पैक्ट 4-डोर सेडान की टॉप स्पीड 320 kmph है और इसे 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में 3.7 सेकंड का वक्त लगता है।
यह भी पढ़ें:
Pininfarina Battista का अमेरिका की सड़कों पर दिखा दम, 2 सेकेंड्स में पकड़ती है 100kmph की रफ्तार
Happy Birthday Sachin: सचिन तेंदुलकर और उनका फास्ट कारों के प्रति लगाव