Move to Jagran APP

जैगुआर लैंड रोवर की ग्लोबल बिक्री में आई गिरावट

जैगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की ग्लोबल सेल फरवरी में 2.6 फीसद घटकर 39,911 यूनिट्स रह गई।

By Bani KalraEdited By: Published: Wed, 07 Mar 2018 05:17 PM (IST)Updated: Wed, 07 Mar 2018 05:17 PM (IST)
जैगुआर लैंड रोवर की ग्लोबल बिक्री में आई गिरावट
जैगुआर लैंड रोवर की ग्लोबल बिक्री में आई गिरावट

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली कंपनी जैगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की ग्लोबल सेल फरवरी में 2.6 फीसद घटकर 39,911 यूनिट्स रह गई। फरवरी महीने में जगुआर ब्रांड के वाहनों की बिक्री 5.2 फीसद घटकर 11,565 यूनिट्स रही। कंपनी के मुताबिक उसके लैंड रोवर वाहनों की बिक्री 1.5 फीसद घटकर 28,346 यूनिट्स पर रही ई। इतना ही नहीं फरवरी में जगुआर और लैंड रोवर की कुल बिक्री 2.6 फीसद घटकर 39,911 यूनिट्स पर आ पहुंची जोकि पिछले साल की समान अवधि में उच्चस्तर पर थी। लेकिन कंपनी के मुताबिक चीन में उसकी बिक्री 3.3 फीसद बढ़ी, जबकि अन्य विदेशी बाजारों में यह 1.5 फीसद ज्यादा रही है। ब्रिटेन कंपनी की बिक्री में 15.2 फीसद की कमी आई है जबकि यूरोप मार्किट में कंपनी की बिक्री 6.9 फीसद गिरी है।

loksabha election banner

पिछले महीने ग्लोबल सेल्स में जैगुआर लैंड रोवर को मिली थी ग्रोथ

जबकि इस साल जनवरी महीने में कंपनी की ग्लोबल सेल बेहतर रही। कंपनी ने 621,109 वाहनों की ग्लोबल बिक्री की है। बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ पेट्रोल और डीजल मॉडल्स को काफी सराहा गया। कंपनी की साल-दर-साल बिक्री बेहतर हुई है। इस बार जहां जैगुआर ने 178,601 वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री करते हुए 20 फीसद तक की बढ़ोतरी दर्ज की तो वहीं लैंड रोवर ने 442,508 वाहनों की बिक्री करते हुए 2 फीसद तक की बिक्री दर्ज की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.