जगुआर लैंड रोवर ने भारत में SUV बनाने का फैंसला टाला
जगुआर लैंड रोवर (JLR) जो कि टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है, ने भारत में SUV बनाने का अपना प्लान कैंसल कर दिया है।
नई दिल्ली: जगुआर लैंड रोवर (JLR) जो कि टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है, ने भारत में SUV बनाने का अपना प्लान कैंसल कर दिया है। सूत्रों के अनुसार भारत में SUV की मैन्युफैक्चरिंग उम्मीद के मुताबिक फायदेमंद नहीं बन पाई है जबकि ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से निकलने तथा अमेरिका में बढ़ते संरक्षणवाद के चलते भी कंपनी ने इस फैंसले को टालना उचित समझा है।
हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है जब JLR ने यह कदम उठाया है। कंपनी ने पिछले 10 सालों में दूसरी बार ऐसा किया है। जानकारों की माने तो यह तीसरा ग्लोबल प्रोजेक्ट है जिसे भारत में कैंसल किया गया है।
छोटी कारों के साथ-साथ भारत बड़ी और प्रीमियम कारों को एक्सपोर्ट कर रहा है। अमेरिका और जापान के लिए भी भारत से गाड़ियां एक्सपोर्ट की जाती हैं। फोर्ड और सुजुकी भी अपनी गाड़ियों को एक्सपोर्ट कर रही हैं।
जहां अपनी कॉम्पैक्ट SUV इको स्पोर्ट्स को नार्थ अमेरिका में एक्सपोर्ट करने का प्लान बनाया है तो वही सुजुकी अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को पहले ही जापान में एक्सपोर्ट कर रही है।