Move to Jagran APP

जैगुआर ने शुरू की 2018 एफ-टाइप SVR की बुकिंग, पोर्शे 911 से होगा मुकाबला

जैगुआर लैंड रोवर ने भारत में अपनी फास्टेस्ट कार 2018 जैगुआर एफ-टाइप SVR की बुकिंग लेना शुरू कर दी है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Wed, 13 Jun 2018 04:48 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 04:48 PM (IST)
जैगुआर ने शुरू की 2018 एफ-टाइप SVR की बुकिंग, पोर्शे 911 से होगा मुकाबला
जैगुआर ने शुरू की 2018 एफ-टाइप SVR की बुकिंग, पोर्शे 911 से होगा मुकाबला

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जैगुआर लैंड रोवर ने भारत में अपनी फास्टेस्ट कार 2018 जैगुआर एफ-टाइप SVR की बुकिंग लेना शुरू कर दी है। एफ-टाइप SVR को जैगुआर लैंड रोवर के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन्स (SVO) टीम ने डेवेलप किया है, जो कि इसे अधिकतम परफॉर्मेंस कार के देखा जाएगा। एफ-टाइप SVR में 5-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है, जो 567 bhp की पावर के साथ 700 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 3.7 सेकंड़ का वक्त लगता है। इस कार की टॉप स्पीड 322 kmph है। जैगुआर एफ-टाइप SVR कूपे और कन्वर्टिबल रूप में उपलब्ध होगी। इस कार को सबसे पहले भारत में पिछले साल लॉन्च किया था।

loksabha election banner

कंपनी ने इस बार इस कार में टाइटेनियम और इनकॉनल एग्जॉस्ट सिस्टम का इस्तेमाल किया है जिसेक चलते इसका वजन 16 किलोग्राम हल्का है। इसके अलावा इसमें 20 इंच के एलॉय व्हील लगाए गए हैं, जिसके चलते कार का वजन 13.8 किलोग्राम और हल्का हो जाएगा। वहीं, हल्के वजन वाली सीट के मैग्नेशियम निर्माण के चलते पुराने मॉडल के मुकाबले इसका वजन 8 किलोग्राम और कम हो जाएगा।

जैगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, "नई एफ-टाइप SVR पहली जैगुआर कार है जिसे स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन्स द्वारा डेवेलप किया गया है। सटीक इंजीनियरिंग के उनके आइडिया कार के हर पहलू में शानदार ढंग से प्रतिबिंधित होते हैं। डिजाइन, परफॉर्मेंस या कंफर्ट, स्पोर्ट्स कार को पंसद करने वाले लोग नई एफ-टाइप SVR के फीचर्स के अनुभव जरूर लेंगे।"

पोर्शे 911 से होगा मुकाबला

जैगुआर एफ-टाइप SVR का मुकाबला बाजार में पोर्शे 911 से होगा। पोर्शे इस वक्त अपनी नई जनरेशन 911 पर काम कर रही है। कई तरह के टेस्ट परीक्षण के बाद कुछ दिनों पहले ही इसका प्रोडक्शन मॉडल सामने आया है। नई पोर्शे 911 में नया सिंगल यूनिट टेललैंप्स लगाई गई हैं जो कि OLED यूनिट जैसी ही हैं जिसे ऑडी A8 सेडान में देखा गया है। इसके अलाव इसमें क्वाड एग्जॉस्ट सेटप दिया गया है। कार की रियर ग्रिल काफी बड़ी और बंपर में चौड़े क्लैडिंग लगाए गए हैं।

माना जा रहा है कंपनी इसमें मौजूदा पोर्शे 911 वाला ही इंजन देगी। पोर्शे 911 कैर्रेरा में 3.0 लीटर फ्लैट 6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 365 bhp@6500 rpm की पावर के साथ 450 Nm@1700-5000 rpm का टॉर्क जनरेट करता है। कार का इंजन रियर व्हील ड्राइव से लैस है। सूत्रों की मानें तो कंपनी नई पोर्शे 911 को 2018 के अंत तक या फिर 2019 के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पोर्शे 911 GT3 RS को जिनेवा मोटर शो के दौरान भी पेश कर सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.