Coronavirus: Isuzu ने भारत में BS6 व्हीकल्स की लॉन्चिंग को बढ़ाया आगे
Isuzu Motors India ने भारतीय बाजार में Coronavirus महामारी के चलते BS6 Vehicles की लॉन्चिंग को आगे बढ़ाया। (फोटो साभार Isuzu Motors India)
नई दिल्ली, पीटीआइ। जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Isuzu Motors India ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने coronavirus महामारी के चलते भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले BS6 वाहनों की लॉन्चिंग तारीख को आगे बढ़ाते हुए 2020-21 की दूसरी तिमाही के बाद कर दिया है।
जापानी यूटिलिटी वाहन निर्माता कंपनी Isuzu ने कहा कि COVID-19 महामारी और उसके चलते हो लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में कंपनी BS6 मॉडल को पेश करने के प्लान को आगे बढ़ाया है। कंपनी ने कहा कि "लॉन्चिंग का समय नजदीक आने पर नई लॉन्चिंग की तारीख की घोषणा की जाएगी।"
भारत में 1 अप्रैल, 2020 से BS6 एमिशन स्टैंडर्ड इंजन वाले वाहनों को देश में लागू किया जाएगा। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ दिल्ली-एनसीआर को छोड़कर देश में चल रहे लॉकडाउन को खत्म होने के बाद BS4 वाहनों की 10 फीसद बिक्री के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय दिया था। इसी के साथ भारतीय बाजार में Isuzu Motors India ने अपने व्हीकल्स पर मिलने वाली वारंटी को बढ़ा दिया है।
कंपनी ने कहा कि "जिन व्हीकल्स की वारंटी 15 मार्च, 2020 से 15 अप्रैल, 2020 पीरियड में खत्म हो गई है उसे आगे बढ़ाते हुए मई, 2020 तक कर दिया गया है।'' कंपनी ने आगे कहा कि ''वहीं जो व्हीकल्स 15 मार्च, 2020 से 15 अप्रैल, 2020 के दौरान सर्विस के लिए थे। अब उनकी सर्विस का लाभ मई, 2020 के आखिर तक लिया जा सकता है।