Move to Jagran APP

जुलाई के महीने में टाटा मोटर्स की सेल में हुई बढ़ोतरी, पढ़ें रिर्पोट

Tata motors कंपनी ने जुलाई 2022 में कुल 78978 यूनिट्स की सेल की है। वहीं पिछले साल जुलाई 2021 में 30187 यूनिट्स की सेल हुई थी। ICE वाहन की बिक्री में पिछले साल 29581 यूनिट सेल हुई थी जो इस साल बढ़कर 43483 हो गई है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Published: Tue, 02 Aug 2022 06:21 PM (IST)Updated: Tue, 02 Aug 2022 06:21 PM (IST)
जुलाई के महीने में टाटा मोटर्स की सेल में हुई बढ़ोतरी, पढ़ें रिर्पोट
जुलाई के महीने में टाटा मोटर्स की सेल में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जुलाई के महीने में टाटा मोटर्स की घरेलू ब्रिकी कुल 81,790 यूनिट्स की रही है। वहीं इसकी तुलना जुलाई 2021 से करें तो 54,119 यूनिट्स की सेल हुई थी। इसकी सालाना आधार पर 51 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं इसके सभी सेगमेंट में ग्रोथ दर्ज की गई है। कंपनी ने 51 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के अलावा, जून 2022 में 45,197 यूनिट्स की तुलना में यह 5.11 प्रतिशत की MoM वृद्धि भी दर्ज की है।

loksabha election banner

घरेलू ब्रिकी में हुई बढ़ोतरी

कंपनी ने जुलाई 2022 में कुल 78,978 यूनिट्स की सेल की है। वहीं पिछले साल जुलाई 2021 में 30,187 यूनिट्स की सेल हुई थी। जिसमें पिछले जुलाई के मुकाबले 52 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। आपको बता दें घरेलू बाजार में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जुलाई 2021 में 30,187 यूनिट्स थी और जुलाई 2022 में बढ़कर 47,505 यूनिट्स हो गई है। ICE वाहन की बिक्री में पिछले साल 29,581 यूनिट सेल हुई थी जो इस साल बढ़कर 43,483 हो गई है। इनमें कुल 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही कंपनी की इलेक्ट्रिक कार Nexon और Tigor की ब्रिकी 4,022 की रही है।

टाटा टिगोर और टाटा पंच की बढ़ोतरी तेजी से हुई

पिछले कई महीनों के मुकाबले टाटा मोटर्स को जुलाई 2022 में कई रिकॉर्ड हासिल किये है। वहीं आपको बता दें पीवी घरेलू सेल्स में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी कुल बढ़ोतरी 47,505 यूनिट की हुई है जिसमें कुल 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जुलाई 2022 में सीएनजी कार की ब्रिकी में अधिक बढ़ोतरी 5,293 यूनिट्स की दर्ज की गई है। इलेक्ट्रिक कार की ब्रिकी में 4,022 यूनिट्स की सेल के साथ वृद्धि दर्ज की गई है। टाटा मोटर्स ने पंच को साल 2021 में लॉन्च किया था। वहीं जुलाई 2022 में इसकी ब्रिकी 11,007 यूनिट्स की हुई है। इसके साथ ही टाटा टिगोर की मांग में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जुलाई 2022 में इसकी ब्रिकी कुल 5433 यूनिट्स की हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.