Move to Jagran APP

नए साल के पहले महीने में इन 3 कारों में होगा महामुकाबला, कौन आएगी आपको पसंद?

Tata Motors और MG Motor Tata अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों Tata Nexon EV और MG ZS EV को जनवरी 2020 में लॉन्च करने जा रही हैं जिसका मुकाबला Hyundai की Kona Electric से होगा

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 06:00 AM (IST)
नए साल के पहले महीने में इन 3 कारों में होगा महामुकाबला, कौन आएगी आपको पसंद?
नए साल के पहले महीने में इन 3 कारों में होगा महामुकाबला, कौन आएगी आपको पसंद?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tata Motors और MG Motor ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक कारों Tata Nexon EV और MG ZS EV को भारत में पेश किया है। इनमें आपको कई नए और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, ये दोनों ही कारें अगले साल यानी जनवरी 2020 में भारत में लॉन्च होंगी। इन दोनों ही कारों का भारतीय बाजार में Hyundai Kona या Kona Electric से कड़ा मुकाबला होगा। आज हम आपको इन तीनों की कारों के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप खुद तय कर सकेंगे कि साल के पहले महीने में कौन बनेगी आपके सपनों की इलेक्ट्रिक कार। डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

कीमत

  • Hyundai Kona की कीमत 25.3 लाख रुपये थी जो घटकर 23.71 लाख रुपये हो गई।
  • उम्मीद की जा रही है कि Tata Nexon EV की भारतीय बाजार में 15 लाख से 17 लाख रुपये के बीच कीमत होगी।
  • MG Motor India ने MG ZS EV की कीमतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी। कंपनी इसकी कीमतों पर से जनवरी 2020 में पर्दा हटाएगी।

परफॉर्मेंस

  • Kona Electric या Hyundai Kona में पावर के लिए परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) दिया है। इसका मोटर 136 PS की मैक्सिमम पावर और 40.27 kgm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें में सिंगल स्पीड रिडक्शन गियर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।
  • Tata Nexon EV में मैगनेट एसी मोटर दिया है जिसमें लिथियम-ऑयन बैटरी से पावर मिलती है। इसकी बैटी लिक्विड-कूल्ड और IP67 सर्टिफाइड है। यानी इसकी बैटरी पर धूल और पानी का असर नहीं पड़ता है। Nexon EV में 30.2 kWh की बैटरी दी गई है। Tata Nexon EV का नया इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
  • MG ZS EV में 44.5 kWh का बैटरी पैक दिया है। इसकी बैटरी IP67 सर्टिफाइड है। यानी इस पर पानी और धूल का असर नहीं पड़ता है। MG ZS EV का मोटर 141 bhp की पावर और 353 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

रेंज

  • Hyundai Kona एक बार फुल चार्ज करने पर 452 किलोमीटर का सफर तय करती है।
  • Tata Nexon EV में आपको सिंगल चार्ज पर 300 किलोमीटर का रेंज मिलता है।
  • MG ZS EV में 340 किलोमीटर का रेंज मिलेगा है। यानी यह इलेक्ट्रिक कार फुल सिंगल चार्ज पर बिना रुके 340 किलोमीटर तक चलेगी।

रफ्तार

  • Kona Electric महज 9.7 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती।
  • Tata Nexon EV केवल 9.9 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेगी।
  • MG ZS EV महज 8 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

चार्जिंग

  • Hyundai Kona को अगर DC क्विक चार्जर CCS Type 2 (50 kW) से चार्ज किया जाए तो यह केवल 57 मिनट में 80 फीसद तक चार्ज हो जाती है। Hyundai अपनी Kona के साथ दो चार्जर देती है। इनमें 7.2 kW AC वाल बॉक्स चार्जर और 2.8 kW पोर्टेबल चार्जर शामिल है। इसका 7.2 kW AC वाल बॉक्स चार्जर केवल 6 घंटे 10 मिनट में कार को फुल चार्ज कर देता है। वहीं, 2.8 kW पोर्टेबल चार्जर 19 घंटे में कार को फुल चार्ज करता है।
  • Tata Nexon EV को फास्ट चार्जिंग के जरिए आप केवल 60 मिनट में 80 फीसद तक चार्ज कर सकते हैं। वहीं, नॉर्मल चार्जिंग पर इसे 8 घंटे लगेंगे। यह इलेक्ट्रिक कार केवल एक मिनट चार्ज करने पर 4 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, 50 फीसद चार्ज कर आप इसे 150 किलोमीटर तक चला सकते हैं।
  • 50 kW DC के चार्जर से MG ZS EV की लिथियम-ऑयन बैटरी 80 फीसद तक केवल 40 मिनट में ही चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.4 kW के चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 7 घंटे तक का समय लगता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.