Move to Jagran APP

Hyundai Kona और Tata Nexon EV में कौन बनेगी आपके सपनों की कार, खासियतें उड़ा देंगी होश

Hyundai ने इसी साल अपनी Kona Electric को भारत में लॉन्च किया था जिसे अब Tata Motors की नई इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV से कड़ी टक्कर मिलने वाली है

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 05:32 PM (IST)
Hyundai Kona और Tata Nexon EV में कौन बनेगी आपके सपनों की कार, खासियतें उड़ा देंगी होश
Hyundai Kona और Tata Nexon EV में कौन बनेगी आपके सपनों की कार, खासियतें उड़ा देंगी होश

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hyundai ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kona Electric को इसी साल भारत में लॉन्च किया था। यह देश की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसमें शानदार राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए आपको ECO/ECO+, COMFORT और SPORT जैसे तीन ड्राइविंग मोड्स मिलते हैं। हालांकि, अब इस कार को अगले साल Tata Motors की नई इलेक्ट्रिक कार से कड़ा मुकाबला मिलने वाला है। दरअसलTata Motors ने हाल ही में अपनी फुली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV को भारत में पेश किया है। हालांकि, कंपनी इसे जनवरी 2020 में लॉन्च करेगी। Tata Nexon EV की प्री-बुरिंग शुरू हो गई है जहां 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर आप इसे बुक कर सकते हैं। आज हम आपको इन दोनों ही कारों के स्पेसिफिकेशन्स और दूसरे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

कीमत

  • उम्मीद की जा रही है कि Tata Nexon EV की भारतीय बाजार में 15 लाख से 17 लाख रुपये के बीच कीमत होगी।
  • Kona Electric की कीमत 25.3 लाख रुपये थी जो घटकर 23.71 लाख रुपये हो गई।

परफॉर्मेंस

  • Tata Nexon EV में मैगनेट एसी मोटर दिया है जिसमें लिथियम-ऑयन बैटरी से पावर मिलती है। इसकी बैटी लिक्विड-कूल्ड और IP67 सर्टिफाइड है। यानी इसकी बैटरी पर धूल और पानी का असर नहीं पड़ता है। Nexon EV में 30.2 kWh की बैटरी दी गई है। Tata Nexon EV का नया इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
  • Kona Electric या Hyundai Kona में पावर के लिए परमानेंट मैगनेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) दिया है। इसका मोटर 136 PS की मैक्सिमम पावर और 40.27 kgm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें में सिंगल स्पीड रिडक्शन गियर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

रेंज

  • Tata Nexon EV में आपको सिंगल चार्ज पर 300 किलोमीटर का रेंज मिलता है।
  • Kona Electric एक बार फुल चार्ज करने पर 452 किलोमीटर का सफर तय करती है।

रफ्तार

  • Tata Nexon EV केवल 9.9 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेगी।
  • Kona Electric महज 9.7 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती।

चार्जिंग

  • Tata Nexon EV को फास्ट चार्जिंग के जरिए आप केवल 60 मिनट में 80 फीसद तक चार्ज कर सकते हैं। वहीं, नॉर्मल चार्जिंग पर इसे 8 घंटे लगेंगे। यह इलेक्ट्रिक कार केवल एक मिनट चार्ज करने पर 4 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, 50 फीसद चार्ज कर आप इसे 150 किलोमीटर तक चला सकते हैं।
  • Hyundai Kona को अगर DC क्विक चार्जर CCS Type 2 (50 kW) से चार्ज किया जाए तो यह केवल 57 मिनट में 80 फीसद तक चार्ज हो जाती है। Hyundai अपनी Kona के साथ दो चार्जर देती है। इनमें 7.2 kW AC वाल बॉक्स चार्जर और 2.8 kW पोर्टेबल चार्जर शामिल है। इसका 7.2 kW AC वाल बॉक्स चार्जर केवल 6 घंटे 10 मिनट में कार को फुल चार्ज कर देता है। वहीं, 2.8 kW पोर्टेबल चार्जर 19 घंटे में कार को फुल चार्ज करता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.