Move to Jagran APP

इस कार कंपनी ने 20 साल में 80 लाख कारों का आंकड़ा किया पार, जानिये बड़ी बातें

हुंडई इंडिया ने भारत में 80 लाख कार बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। हुंडई फिलहाल मारुति सुजुकी के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है।

By Bani KalraEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 10:57 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 08:57 AM (IST)
इस कार कंपनी ने 20 साल में 80 लाख कारों का आंकड़ा किया पार, जानिये बड़ी बातें
इस कार कंपनी ने 20 साल में 80 लाख कारों का आंकड़ा किया पार, जानिये बड़ी बातें

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। हुंडई इंडिया ने भारत में 80 लाख कार बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। हुंडई फिलहाल मारुति सुजुकी के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। बता दें, कुछ ही दिन पहले मारुति सुजुकी ने भारत में 2 करोड़ कारें बनाने के आंकड़े को पार करने की घोषणा की थी।

loksabha election banner

हुंडई ने 1998 में सेंट्रो के प्रोडक्शन के साथ भारत में कार बनाना शुरू किया था। अब यह कार बाजार में मारुति सुजुकी ऑल्टो और रेनो क्विड को टक्कर देने के लिए कमबैक करने को तैयार है। हुंडई क्रेटा कंपनी की 80 लाखवीं कार बनी।

कंपनी ने 10 लाख कारों के निर्माण का आंकड़ा अपनी शुरुआत के 8 साल बाद 2006 में छुआ। कंपनी की 10 लाखवीं कार सेंट्रो जिंग थी। इसके बाद कंपनी ने 10 लाख कारें बनाने के लिए लगभग 18 महीनों का समय लिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2017 में सबसे ज्यादा 5,36,241 यूनिट्स बनाईं। अब तक कंपनी भारत में 5,300,967 यूनिट्स बेच चुकी है और 2,703,581 यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं।

इस उपलब्धि पर बात करते हुए हुंडई इंडिया के सीईओ और एमडी वाई के कू ने कहा कि ये हमारे लिए एक बड़ा मौका है। हुंडई एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसने इतने कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है।

इस साल कंपनी ने कई अपडेट जारी की है। फरवरी में इंडियन ऑटो एक्सपो में प्रीमियम हैचबेक i20 का फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च किया। पेट्रोल-डीजल इंजन के साथ इसमें CVT गियरबॉक्स भी दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का फेसलिफ्ट वर्जन भी लॉन्च किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.