Honda CB Shine और Honda CB Shine SP में कौन है सबसे सस्ती बाइक?
Honda CB Shine और Honda CB Shine SP ये दोनों ही बाइक्स बजट सेगमेंट में आती हैं
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Honda CB Shine भारत में कंपनी की एक लोकप्रिय बाइक है। ऐसे में Honda CB Shine और Honda CB Shine SP में क्या अंतर है? इनमें से किसे खरीदा जाए और कौन रहेगी सबसे बेहतर बाइक ये कुछ ऐसे सवाल है, जो ग्राहकों के दिमाग में अक्सर आते रहते हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा इनके दूसरे खास फीचर्स के बारे में भी जानेंगे। ताकी, आप इन दोनों बाइक्स में अपने पसंद की बाइक को खुद चुन सकें। डालते हैं एक नजर,
परफॉर्मेंस
- Honda CB Shine के परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 124.7 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 10.3 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- Honda CB Shine SP में 124.7 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 10.3 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
ब्रेकिंग फीचर्स
- Honda CB Shine के फ्रंट में 130 मिलीमीटर ड्रम या 240 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक मिलता है।
- Honda CB Shine SP के फ्रंट में 130 मिलीमीटर ड्रम या 240 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक मिलता है।
सस्पेंशन
Honda CB Shine और Honda CB Shine SP के रियर में ट्विन शॉक सस्पेंशन दिया गया है।
डायमेंशन
- Honda CB Shine की लंबाई 2012 मिलीमीटर, चौड़ाई 762 मिलीमीटर और ऊंचाई 1090 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1266 मिलीमीटर है और ग्राउंड क्लियरेंस 157 मिलीमीटर है।
- Honda CB Shine SP की लंबाई 2007 मिलीमीटर, चौड़ाई 762 मिलीमीटर और ऊंचाई 1085 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1266 मिलीमीटर है और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है।
कीमत
Honda CB Shine के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 58,967 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 63,627 रुपये है।
Honda CB Shine SP के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 65,020 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 68,938 रुपये है।