Hero Super Splendor और Honda CB Shine SP में कौन है सबसे किफायती बाइक?
Hero Super Splendor और Honda CB Shine SP ये दोनों ही बाइक्स बजट सेगमेंट में आती हैं
By Shridhar MishraEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 07:00 AM (IST)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hero और Honda की दो ऐसी बाइक्स के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 70,000 रुपये से भी कम। इनमें Hero Super Splendor और Honda CB Shine SP शामिल हैं। इन दोनों ही बाइक्स में आपको बेहतर माइलेज मिलता है। इसके अलावा ये दोनों ही बाइक्स 125 सीसी सेगमेंट में आती हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप इन दोनों बाइक्स में अपने पसंद की बाइक को खुद चुन सकें। डालते हैं एक नजर,
परफॉर्मेंस
- Hero Super Splendor के परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 124.7 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7000 आरपीएम पर 9.1 PS की मैक्सिमम पावर और 4000 आरपीएम पर 10.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
- Honda CB Shine SP में 124.7 सीसी का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 10.3 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
ब्रेकिंग फीचर्स
- Hero Super Splendor के फ्रंट में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, इनके रियर में भी 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है।
- Honda CB Shine SP के फ्रंट में 130 मिलीमीटर ड्रम या 240 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक मिलता है।
सस्पेंशन
Hero Super Splendor और Honda CB Shine SP के रियर में ट्विन शॉक सस्पेंशन दिया गया है।
डायमेंशन
- Hero Super Splendor की लंबाई 1995 मिलीमीटर, चौड़ाई 732 मिलीमीटर और ऊंचाई 1076 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1267 मिलीमीटर है और ग्राउंड क्लियरेंस 150 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 785 मिलीमीटर है।
- Honda CB Shine SP की लंबाई 2007 मिलीमीटर, चौड़ाई 762 मिलीमीटर और ऊंचाई 1085 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1266 मिलीमीटर है और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है।
कीमत
- Hero Super Splendor की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 59,650 रुपये है।
- Honda CB Shine SP के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 65,020 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 68,938 रुपये है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें