Hero Electric ने GoWash से मिलाया हाथ, घर आकर करेंगे आपके वाहन की सर्विसिंग और वॉशिंग
आपको बता दें कि अब ग्राहक घर पर ही अपने वाहन की सर्विसिंग और वॉशिंग का फायदा ले पाएंगे। दरअसल कोरोना काल में ऑटोमोबाइल कंपनियां कॉन्टैक्ट लेस सर्विसेज पर फोकस कर रही हैं
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Hero Electric ने लोगों की जरूरत का ध्यान रखते हुए अब डोर स्टेप पर वॉशिंग और सर्विसिंग सेवा शुरू की है। इसके लिए कंपनी ने ऐप बेस्ड कार वॉशिंग और डीटेलिंग सर्विस GoWash के साथ हाथ मिलाया है। इन दोनों ही कंपनियों की पार्टनरशिप के बाद अब आप अपने वाहनों की सर्विसिंग से लेकर वॉशिंग सेवा का लाभ अपने डोर स्टेप पर ही ले सकते हैं। इसके लिए आपको एक्स्ट्रा चार्ज देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
आपको बता दें कि अब ग्राहक घर पर ही अपने वाहन की सर्विसिंग और वॉशिंग का फायदा ले पाएंगे। दरअसल कोरोना काल में ऑटोमोबाइल कंपनियां कॉन्टैक्ट लेस सर्विसेज पर फोकस कर रही हैं जिनमें वाहनों की होम डिलीवरी से लेकर डोर स्टेप सर्विसेज भी शामिल हैं। इन्हीं सर्विसेज को ध्यान में रखते हुए हीरो इलेक्ट्रिक ने गोवाश के साथ हाथ मिलाया है।
दोनों कंपनियों के बीच हुई इस साझेदारी के बाद अब गो वाश प्रोफेशनल्स, हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स स्कूटर लेकर आपके डोर स्टेप पर आएंगे और आपके वाहन की सर्विसिंग और वॉशिंग करेंगे। इन प्रोफेशनल्स के स्कूटर में एक कम्पार्टमेंट बॉक्स होगा जिसमें सर्विसिंग से जुड़े हुए सभी जरूरी सामान मौजूद होंगे।
ग्राहक कंपनी के स्मार्टफोन एप्लिकेशन पर सेवा बुक कर सकते हैं। वाहन वॉशिंग की सेवाओं के साथ, GoWash एक ऑल-इन-वन ऑफ़र भी प्रदान करता है जहां ग्राहक सिरेमिक कोटिंग सर्विस ( सेरेमिक और पीयू ) को बेहद ही कम कीमत में बुक कर सकते हैं। GoWash का लक्ष्य 12 वाशिग वाहनों के साथ शुरुआत करके सितंबर 2020 में 1,500 ग्राहकों को सेवा प्रदान करना है। बाद में, वे 50 धुलाई वाहनों की तैनाती करेंगे और नागपुर शहर में नवंबर 2020 तक 6,000 ग्राहकों को सेवा प्रदान करना है। इस सेवा को अभी नागपुर में ही शुरू किया गया है।