Move to Jagran APP

सचिन के जन्मदिन पर देखिए उनकी कुछ खास कारों का कलेक्शन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का आज जन्मदिन है। क्रिकेट के अलावा सचिन को कारों का भी शौक है।

By Bani KalraEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 03:48 PM (IST)Updated: Wed, 25 Apr 2018 07:37 AM (IST)
सचिन के जन्मदिन पर देखिए उनकी कुछ खास कारों का कलेक्शन
सचिन के जन्मदिन पर देखिए उनकी कुछ खास कारों का कलेक्शन

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का आज जन्मदिन है। क्रिकेट के अलावा सचिन को कारों का भी शौक है। मारुति 800 से BMW जैसी लग्जरी कारें इनके गैराज की शौभा बढ़ा रही हैं। सचिन के जन्मदिन पर देखिए उनकी कुछ खास कारें

loksabha election banner

BMW 750Li M स्पोर्ट:

सचिन तेंदुलकर नई लग्जरी कार BMW 750Li M स्पोर्ट है। सचिन ने इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज करवाया हुआ है। इसमें 20 इंच वी-स्पोक मैग व्हील्स और रियर में कुछ बीस्पोक BMW ट्रिम लगाई गई है। इस कार में 4.4 लीटर टर्बो वी8 इंजन लगाया गया है। यह इंजन 450bhp की पावर और 650Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में इसे 4.7 सेकंड़ का वक्त लगता है। इसकी टॉप स्पीड 250kmph है।

2. BMW i8:

सचिन के कार कलेक्शन के लेटेस्ट एडिशन में BMW i8 प्लग-इन-हाइब्रिड स्पोर्ट्सकार भी मौजूद है। इसमें 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन 231ps की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार 47.45 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी कीमत 2.29 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है।

3. BMW 760Li (7 सीरीज):

सचिन तेंदुलकर गैराज में BMW की 7 सीरीज को भी है। सचिन ने टॉप-ऑफ-द लाइन 760Li को अपने हिसाब से कस्टमाइज्ड किया हुआ है। स्टैंडर्ड कार के मुकाबले एक्सटीरिय का ज्यादा प्रीमियम और इंटीरियर में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया है। लैदर और डोर सिल पर 'ST' का लोगो लगाया हुआ है। इसमें 6.0 लीटर वी12 इंजन लगाया गया है। यह इंजन 544bhp की पावर और 750Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा BMW सीरीज की सचिन के गैरेज में BMW X5 M50d, BMW M6 ग्रैन कूपे और BMW M5 "30 जैहरे M5" लिमिटेड एडिशन शामिल हैं। आपको बता दें सचिन बीएमडबल्यू के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं और BMW सीरीज की लगभग सभी गाड़ियां उनकी फेवरेट रही हैं।

4. निसान GT-R:

सचिन तेंदुलकर ने अपनी फरारी 360 मोडेने को निसान GT-R से रिप्लेस किया है। मुंबई में कई बार सचिन को निसान GT-R चलाते खुद देखा गया है। सचिन ने इस कार में वॉल्ड बॉडी किट के साथ कस्टम फिटिंग कराई है। 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में इसे 2.9 सेकंड़ का वक्त लगता है। इस कार में 545bhp वाला ट्विन टर्बो वी6 इंजन लगा है।

 

5. ऑडी क्यू 7:

BMW एक्स5 खरीदने से पहले सचिन के पास ऑडी क्यू7 4.2 TDI क्वाट्रो था। भारत में आज भी यह काफी पावरफुल कार मानी जाती है। इस कार में मुजेलो ब्लू पेंट स्कीम और यूनीक 19 इंच रिम्स लगाए गए हैं जो भारत में मौजूद नहीं हैं। इस ऑडी कार को स्पेशली मास्टर ब्लास्टर के लिए इंपोर्ट की गई थी।

6. मर्सिडीज बेंज SL600:

BMW M रेंज की कार खरीदने से पहले सचिन के पास मर्सिडीज की C36 AMG कार थी, जो उन्होंने बाद में बेच दी थी। अब सचिन के पास मर्सिडीज बेंज SL600 ग्रैंड टुअरर है। 1999 एडिशन इस कार में 6.0 लीटर वी12 इंजन लगा है जो 394bhp की पावर जनरेट करता है।

7. मारुति 800:

मारुति 800 सचिन की सबसे पसंदीदा कार मानी जाती है। इस कार को उन्होंने साल 1989 में उस समय खरीदा था जब वह इंडियन क्रिकेट टेस्ट टीम में भर्ती हुए थे। आज के समय में भले ही यह काफी कॉमन कार हो लेकिन उस समय सचिन के लिए इस कार को खरीदना खुद पर गर्व महसूस करने से कम नहीं था। आज भी सचिन के गैरेज में यह कार खड़ी रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.