पुडुचेरी में रेड लाइट पर गर्मी से बचाने का अनोखा तरीका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; हो रही तारीफ
गर्मियों में दो पहिया वाहन पर सफर करते हुए सवारों को तेज धूप का सामना करना पड़ता है। लेकिन दक्षिण भारत के राज्य पुडुचेरी में इसका अनोखा तरीका निकाला गया है। जिस तरीके की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ भी हो रही है। राज्य में किस तरह से दो पहिया वाहन सवारों को गर्मी से राहत दी जा रही है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। तेज गर्मी के बीच रेड लाइट पर दो पहिया वाहन सवारों को राहत दिलाने के लिए दक्षिण भारत के केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में खास तरीके को अपनाया गया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। यह तरीका क्या है और कितना कारगर है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
तेज धूप से हो रही परेशानी
मई की शुरूआत हो चुकी है और पूरे भारत में काफी तेज गर्मी पड़ रही है। तेज धूप में दो पहिया वाहन पर सफर करना भी काफी मुश्किल होता है और यह मुश्किल तब और बढ़ जाती है जब दो पहिया वाहन को रेड लाइट पर रोकना पड़ता है। रेड लाइट पर कुछ समय के लिए खड़े होने के कारण दो पहिया वाहन सवार को तेज धूप लगती है, जिससे परेशानी होती है।
पुडुचेरी ने निकाला अनोखा तरीका
केंद्र शासित प्रदेश में लोगों को सीधी धूप से बचाने के लिए PWD, Puducherry ने एक अनोखा तरीका निकाला है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने शहर की सभी रेड लाइट्स पर हरे पर्दे को लगाया है। जिससे दो पहिया वाहन सवारों को रेड लाइट पर इंतजार करते हुए सीधी धूप न लगे। रेड लाइट पर लगाए गए हरे पर्दों के कारण लोगों को काफी राहत भी मिल रही है और सके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Lok Adalat: ट्रैफिक पुलिस ने भेजा है चालान, तो 11 मई को लोक अदालत में मिलेगा माफ करवाने का मौका, जानें पूरी डिटेल
सोशल मीडिया पर हुई तारीफ
पुडुचेरी के पीडब्ल्यूडी विभाग की इस पहल को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। कुछ बाइकर्स ने रेड लाइट पर लगाए गए हरे पर्दे की वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद से ही लोग प्रशासन के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इससे राहत भी मिलेगी और लोग रेड लाइट को भी पार नहीं करेंगे। वहीं कुछ लोग अन्य शहरों की पीडब्ल्यूडी से भी इस तरह की पहल को शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
🤩.. ஆஹா அருமை
. .. பாண்டிச்சேரி ஆளுங்க குடுத்துவச்சவங்கப்பா.. 👍 pic.twitter.com/jKeBNlywMu— Jayaramachandran மோடி ஜி யின் குடும்பம் 🇮🇳 (@Jayaram9942Blr) May 1, 2024
यह भी पढ़ें- Turbo Cars under 10 Lakhs: 10 लाख रुपये से कम कीमत पर टर्बोचार्ज इंजन के साथ आती हैं ये छह कारें