Coronavirus की वजह से जकार्ता में होने वाली Formula E-Race हुई स्थगित
इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाली Formula E Race को Coronavirus के कारण स्थगित कर दिया गया है। (फोटो साभार fiaformulae.com)
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कोरोनावायरस के चलते जकार्ता में होने वाली Formula E Race की पोस्टपोन कर दी गई है। पहले यह फॉर्मूला ई रेस 6 जून 2020 में होने वाली थी। जकार्ता के गवर्नर Anies Baswedan, Formula E, FIA, Ikatan Motor Indonesia (IMI) और Jakarta E-Prix (OC) की आयोजक कमैटी ने साथ मिलकर यह निर्णय लिया है कि 6 जून, 2020 को किसी भी हालत में इस रेस का आयोजन नहीं किया जा सकता है। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि बाद में यह रेस किस दिन होगी।
इस रेस को COVID-19 के कारण और इंडोनेशिया जकार्ता में इनके मामलों की बढ़ती संख्या के कारण पोस्टपोन किया गया है। चैंपियनशिप में शामिल होने वाले प्रतिभागियों, कर्मचारियों और दर्शकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
Jakarata E-Prix रोम और सान्या के बाद Formula E कैलेंडर में पोस्टपोन होने वाली तीसरी रेस है। इस स्थिति पर ऑथोरिटी और Jakarta E-Prix की आयोजक कमेटी नजर रखेगी और अगर बाद में स्थिति सामान्य होने पर रेस के लिए अगली तारीख को तय किया जाएगा।
Formula E के को-फाउंडर Alberto Longo ने कहा, "वर्तमान में जिन देशों में रेस के प्रोग्राम तय हैं, वहां COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हम coronavirus के प्रभाव को कम करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। साथ ही साथ इस बात पर भी ध्यान दिया जा रहा है कि सीजन 6 में होने वाली अधिक से अधिक रेस का आयोजन हो पाए"। Longo ने आगे कहा, "यह एक तरल स्थिति और रोजना के हिसाब से विकसित हो रही है। हम अन्य विकल्पों को देखते हुए काम कर रहे हैं।