फरारी की नई क्रॉसओवर के नाम का ऐलान, 2022 में हो सकती है लॉन्च
फरारी ने अपनी नई एसयूवी के नाम का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इसे Purosangue नाम दिया है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। फरारी ने अपनी नई एसयूवी के नाम का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने इसे Purosangue नाम दिया है। यह एसयूवी ना होकर क्रॉसओवर है। माना जा रहा है कि इसे 2022 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। फरारी अभी तक अपनी हाई स्पीड स्पोर्ट्स कारों के चलते जानी जाती है।
यह क्रॉसओवर फरारी की पहली फाइव डोर बॉडी के साथ आने वाला पहली कार होगी। इसकी शेप कूपे जैसी होगी। इसका क्रॉसओवर के लुक की झलक नहीं मिली है। परफॉर्मेंस और कीमत के मामले में फरारी की यह कार लैंबोर्गिनी को चुनौती देगी। कंपनी के मुताबिक, इसका केबिन काफी स्पेसियस होगा। इसमें चार लोगों के बैठने की जगह होगी।
Purosangue कंपनी के नए फ्रंट मिड-इंजन आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी। इसमें इंजन आगे की तरफ दिया गया है, लेकिन यह टायरों के पीछे लगा है। वहीं डुअल-कल्च ट्रांसमिशन को रियर में पोजिशन किया गया है। यह ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आएगी। फरारी अपनी कारों में इलेक्ट्रिक पावर दे रही है इसलिए माना जा रहा है कि इसमें हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। अभी तक इसके इंजन और कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
फरारी की यह 5-डोर क्रॉसओवर होगी। कंपनी ऐसी और भी कारें लाने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि फरारी ऐसी कारों के सहारे और ज्यादा कस्टमर्स को अपने साथ जोड़ना चाहती है। अभी दुनियाभर की मार्केट में एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में फरारी इस नए मॉडल के साथ अपना कस्टमर बेस बढ़ाने की कोशिश में है।