बढ़ रही है बाजार में डेटसन रेडी-गो AMT की डिमांड, रेनो क्विड को दे रही है चुनौती
डेटसन रेडी-गो की कुल सेल में 25 पर्सेंट योगदान अकेले डेटसन रेडी-गो AMT (डेटसन रेडी-गो स्मार्ट ड्राइव) का है। इस कार को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसमें 5-स्पीड ऑटोमेटड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। डेटसन रेडी-गो की कुल सेल में 25 पर्सेंट योगदान अकेले डेटसन रेडी-गो AMT (डेटसन रेडी-गो स्मार्ट ड्राइव) का है। इस कार को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसमें 5-स्पीड ऑटोमेटड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है।
डेटसन रेडी-गो को सबसे पहले 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 0.8 लीटर इंजन के साथ जुलाई 2016 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद जुलाई 2017 में रेडी-गो 1.0 लॉन्च की गई। इस सीरीज का तीसरा मॉडल डेटसन रेडी-गो AMT इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। निसान मोटर इंडिया के एमडी जेरोम सैगोट ने बताया कि आने वाले समय में AMT वेरिएंट की मांग और बढ़ सकती है।
डेटसन रेडी-गो दो इंजन के साथ आती है। इसमें 0.8L i-SAT और 1.0L i-SAT 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। 0.8L वाला इंजन 54 ps की पावर और 72 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.0L वाला इंजन 68 ps की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
डेटसन रेडी-गो AMT में 1.0L i-SAT 3 वाला इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें 'रश ऑवर मोड' फीचर दिया गया है जो ट्रैफिक जाम के समय कंफर्टेबल ड्राइविंग देता है। कंपनी का दावा है कि ये गाड़ी 23 किमी प्रति लीटर की माइलेज देती है।
डेटसन रेडी-गो जहां चार ग्रेड, D, A, T, T(O) और S ग्रेड के साथ आती है, वहीं रेडी-गो AMT T(O) और S ग्रेड में आती है। इसमें फ्रंट ग्रिल पर क्रोम एक्सेंट ग्रिल, डे-टाइम रनिंग लैंप (केवल S ग्रेड में), फुल व्हील कवर, रिमोट टैलगेट और फ्यूल लिड ओपनर, गियरशिफ्ट डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं।
इसकी कीमत की बात करें तो रेडी-गो AMT के T(O) ग्रेड की कीमत 3.96 लाख रुपये (एक्स शोरुम दिल्ली) और S ग्रेड की कीमत 4.05 लाख रुपये (एक्स शोरुम) से शुरू होती है। ये सिल्वर, ग्रे, रूबी लाइम और व्हाइट कलर में उपलब्ध है। बाजार में इसका मुकाबला रेनो क्विड से है।
क्विड ने अपने सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसका फ्रंट डिजाइन बेहद इम्प्रेस करता है जबकि इसके रियर में कोई ख़ास आकर्षण नजर नहीं आता। क्विड का कैबिन फ्रेश और बढ़िया लगता है इसमें कई अच्छे फीचर्स हैं, लेकिन टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट नेविगेशन सिस्टम काफी अच्छा है। इसके अलावा इसमें 800cc वाला इंजन लगा है जो 54bhp की ताक़त देता है और एक लीटर में क्विड भी 25.17 किलोमीटर की माइलेज देती है। क्विड की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.64 लाख रुपए से शुरु होती है।