BMW G310 R के साथ लम्बी पारी खेलेंगे क्रिकेटर युवराज सिंह
युवराज सिंह ने अपने गैराज की शोभा बढ़ाने के लिए हाल में लॉन्च हुई BMW G 310 को खरीदा है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। क्रिकेटर युवराज सिंह को क्रिकेट के अलावा गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके गैराज में कार्स के साथ-साथ जबरदस्त बाइक भी देखने को मिलती हैं और अब युवराज सिंह ने अपने गैराज की शोभा बढ़ाने के लिए हाल में लॉन्च हुई BMW G 310 को खरीदा है। इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 2.99 लाख रुपये है।
BMW G 310 R एक नैकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक है जोकि कंपनी की सबसे सस्ती ऐडवेंचर बाइक है। BMW ने G 310 ट्विन बाइक्स को पहली बार 2015 में रिवील पेश गया था जबकि 2016 के ऑटो एक्सपो में इसे शोकेस किया गया था। भारत में लॉन्च करने से पहले कंपनी ने भारत में पहले अपना नेटवर्क मजबूत किया। अभी भारत में कंपनी के 7 डीलरशिप हैं। ये दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरू, अहमदाबाद और कोच्चि में स्थित है। जल्द ही कंपनी चंडीगढ़ और कोलकाता में अपनी डीलरशिप खोलेगी।
इंजन की बात करें तो इस बाइक में 313 CC, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 34 bhp का पावर और 28 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा बाइक में स्टैंडर्ड डुअल-चैनल एबीएस दिया गया है। G 310 R में 17 इंच के अलॉय व्हील हैं। बाइक की टॉप स्पीड 143 किलोमीटर प्रति घंटा है। BMW G 310 R में 11 लीटर का टैंक है। इसका व्हील बेस 1,380 एमएम है। बाइक में सभी लॉक के लिए एक ही चाबी है।
इस बाइक का लुक्स काफी अग्रेसिव है अब चूंकि युवराज सिंह भी काफी विस्फोटक बल्लेबाज है तो यह बाइक इनको काफी पसंद आएगी।