Move to Jagran APP

ये हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, 6 महीने से लेकर 1 साल तक का वेटिंग पीरियड

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि क्रेटा हुंडई का हिट मॉडल है Hyundai ने Creta के नए अवतार को पिछले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया था और यह सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ SUV है। कुछ शहरों में क्रेटा का वेटिंग पीरियड 9 महीने है।

By BhavanaEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 08:34 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 09:34 AM (IST)
ये हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, 6 महीने से लेकर 1 साल तक का वेटिंग पीरियड
इस बात में कोई दो राय नहीं है, क्रेटा हुंडई का हिट मॉडल है,

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Best Selling Car's of Indian Market: भारतीय वाहन उघोग बीते साल से महामारी से जूझ रहा है, लाख कोशिश के बावजूद वाहनों की ब्रिकी संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है। हालांकि हालात 2020 के मुकाबले कुछ सामान्य जरूर हुए हैं। महामारी के बावजूद, ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने देश में काफी कारें लॉन्च की हैं, और कुछ कारों का वेटिंग पीरियड भी मांग के चलते काफी बढ़ गया है। फिलहाल हम आपके लिए लेकर आए हैं, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली 3 कारें जिनका वेटिंग पीरियड अभी सबसे ज्यादा है।

loksabha election banner

Mahindra Thar: इस सूची की पहली कार महिंद्रा थार है। थार की नई पीढ़ी महिंद्रा के लिए एक जबरदस्त हिट साबित हुई है। इस कार को पिछले साल देश में लॉन्च किया गया था, और तब से यह 6 महीने से 1 साल तक के वेटिंग पीरियड पर है। थार की कीमत वर्तमान में 12.11 लाख एक्स-शोरूम से लेकर 14.16 लाख एक्स-शोरूम तय की गई है।

Hyundai Creta: इस बात में कोई दो राय नहीं है, कि क्रेटा हुंडई का हिट मॉडल है, Hyundai ने Creta के नए अवतार को पिछले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया था और यह अभी भी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज़ SUV है। कुछ शहरों में क्रेटा का वेटिंग पीरियड 9 महीने है। इसके बेस वेरिएंट की डिमांड फिलहाल काफी ज्यादा है। क्रेटा की कीमत 9.99 लाख एक्स-शोरूम से लेकर 17.70 लाख एक्स-शोरूम तय की गई है।

Maruti Ertiga: अर्टिगा भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV है। यह एक कमर्शियल वाहन के रूप में भी उपयोग की जाती है। जिसके कारण इसकी मांग बनी रहती है। अर्टिगा की कीमत वर्तमान में 7.81 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होकर 10.59 लाख एक्स-शोरूम तक जाती है। बताते चलें, कि फिलहाल इस कार का कोई सीधा प्रतिद्वंदी नहीं है, लेकिन कीमत के मामले में मारुति सुजुकी एक्सएल6 इसे भारतीय बाजार में टक्कर देती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.