Move to Jagran APP

BMW ने BMW X5 का सस्ता डीजल वेरिएंट किया पेश, जानें खासियतें

लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में BMW X5 का सस्ता डीजल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। (फोटो साभार BMW)

By Sajan ChauhanEdited By: Published: Tue, 16 Jun 2020 12:35 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2020 12:35 PM (IST)
BMW ने BMW X5 का सस्ता डीजल वेरिएंट किया पेश, जानें खासियतें
BMW ने BMW X5 का सस्ता डीजल वेरिएंट किया पेश, जानें खासियतें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने भारतीय बाजार में BMW X5 लाइनअप में नया बेस डीजल वर्जन शामिल किया है। BMW X5 xDrive30d SportX को कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट किया है। नई एंट्री लेवल X5 डीजल वेरिएंट में काफी कुछ फीचर्स नहीं दिए गए हैं, जिसमें कॉस्मेटिक एलिमेंट्स से लेकर कई फीचर्स शामिल हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस एसयूवी में क्या कुछ खास दिया गया है और क्या कुछ शानदार है।

loksabha election banner

कीमत: कीमत की बात की जाए तो 2020 BMW X5 Diesel की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 74.90 लाख रुपये है। नई पेशकश की कीमत X5 xDrive30d xLine से करीब 8 लाख रुपये कम है, जिसकी कीमत 82.90 लाख रुपये है। हालांकि यह X5 Sport trim को रिप्लेस करती है, जिसकी कीमत 72.90 लाख रुपये है।

पावर और स्पेशिफिकेशन: पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो BMW X5 में 3.0 लीटर का इन लाइन 6 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गाय है जो कि 4000 Rpm पर 261 bhp की पावर और 1500-2500 Rpm पर 620 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। गियरबॉक्स की बात की जाए तो इस कार के इंजन को 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ ऑल व्हील ड्राइव फंक्शन से लैस किया गया है।

फीचर्स: फीचर्स की बात की जाए तो BMW X5 में सेंसा टेक अपहोल्स्ट्री (लैदर सीट), 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, फुल एलईडी लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 12.3-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ गेस्चर कंट्रोल, पेनारमिक सनरूफ, रिवर्स कैमरा के साथ पार्क एसिस्ट और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। BMW X5 xDrive30d SportX का मुकाबला Mercedes-Benz GLE 300d, Volvo XC90 D5, Audi Q7 और Land Rover Discovery से हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.