Move to Jagran APP

BMW X4 होगी लॉन्च कंपनी ने किया कंफर्म, इस कार से होगा मुकाबला

BMW अपनी 2nd जनरेशन नई X4 को लॉन्च करने की तैयारी में है। भारत में इसे साल 2019 में पेश किया जायेगा।

By Bani KalraEdited By: Published: Thu, 03 May 2018 09:23 AM (IST)Updated: Sun, 06 May 2018 07:25 AM (IST)
BMW X4 होगी लॉन्च कंपनी ने किया कंफर्म, इस कार से होगा मुकाबला
BMW X4 होगी लॉन्च कंपनी ने किया कंफर्म, इस कार से होगा मुकाबला

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW अपनी 2nd जनरेशन नई X4 को लॉन्च करने की तैयारी में है। भारत में इसे साल 2019 में पेश किया जायेगा। कंपनी इस कार को X3 और X5 के बीच पोजिशन किया जाएगा। BMW ने जिनेवा मोटर शो-2018 में दूसरी जनरेशन की X4 से पर्दा उठाया था। है।

loksabha election banner

यह BMW के नए सीएलएआर आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर बेस है। इसी प्लेटफार्म पर नई एक्स3 भी बनी है। कम्पनी ने इसके इंजन से जुड़ी बहुत अधिक जानकारियां नहीं मिली हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में X3 वाला 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिल सकते हैं।

अगर बात इसके लुक्स की करें तो नई X4 का सामने का हिस्सा X3 से मिलता-जुलता है। इसके दोनों ओर ड्यूल-बेरल एलईडी हैडलैंप्स लगे हैं। आगे वाले बंपर को नए सिरे से डिजायन किया गया है। इस में बड़ा एयर डैम, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिया गया है। राइडिंग के लिए इस में 19 और 20 इंच के अलॉय व्हील का विकल्प मिलेगा। इस में कूपे मॉडल वाली रूफलाइन दी गई है, जो पीछे वाले हिस्से में जाकर अच्छे से घुल-मिल जाती है।

इसका केबिन भी X3 से मिलता जुलता है। इस में 6.5 इंच फ्लोटिंग इंफोटेंमेंट डिस्प्ले, थ्री-स्पॉक स्टीयरिंग व्हील और 12.0 इंच ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें 8 एयरबैग, ड्राइविंग असिस्टेंस प्लस (ऑप्शनल) और 10.3 इंच इंफोटेंमेंट डिस्प्ले (ऑप्शनल) भी दी जा सकती है।

इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी कूपे और रेंज रोवर इवोक से होगा। इसकी कीमत 50 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.