ऑडी Q5 को चुनौती देने के लिए यह कॉमकंपनी उतारने जा रही है नई SUV, जानिये
BMW X3 की संभावित कीमत 55 लाख रूपए से 60 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो सकती है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जर्मनी की लग्जरी कार BMW इस महीने की 19 तारीख को अपनी नई जनरेशन एसयूवी X3 को भारत में लॉन्च करने जा रही है, कंपनी गुड़गांव में एक इवेंट के दौरान इस नए मॉडल को लॉन्च करेगी। BMW ने X3 को इस साल ऑटो एक्सपो में पेश किया था। X3 की संभावित कीमत 55 लाख रूपए से 60 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो सकती है।
इस गाड़ी को सीएलएआर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसके फ्रंट लुक में किडनी ग्रिल और बड़े डबल-बेरल प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिए गए हैं। वही इसके कैबिन को फिर से अपडेट किया है। इसमें 10.2 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और पैनारोमिक सनरूफ दिया गया है। पीछे बैठने वालों के लिए इसमें अब ज्यादा स्पेस की सुविधा की गई है और यह इसलिए संभव हो पाया है क्योकिं कंपनी ने इसके व्हीलबेस को बढ़ाया है। वही सामान रखने के लिए इसमें अब ज्यादा बूट स्पेस दिया गया है।
इंजन की बात करें तो उम्मीद तो यह है कि कंपनी इसे सिर्फ 2.0 लीटर का डीजल के साथ पेश करेगी जोकि 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन से लैस होगा।
ऑडी Q5 से मिलेगी चुनौती: BMW की नई X3 को ऑडी Q5 से चुनौती मिलेगी। Q5 में 2.0 लीटर का डीजल इंजन जो 190PS की पावर देता है और यह 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस है। ऑडी Q5 की टॉप सीड 218kmph और महज 7.1 सेकेंड में यह कार100kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। ऑडी Q5 की कीमत 53.25 लाख रुपये है।