Move to Jagran APP

नई दुनिया में प्रवेश करने के लिए BMW इंडिया #JustCantWait

BMW की पहचान एक भरोसेमंद ऑटोमोबाइल कंपनी के रूप में है जिसके पास 100 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है।

By Ankit DubeyEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 05:02 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 07:58 PM (IST)
नई दुनिया में प्रवेश करने के लिए BMW इंडिया #JustCantWait
नई दुनिया में प्रवेश करने के लिए BMW इंडिया #JustCantWait

नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। गाड़ियों में जब भी क्लास, कम्फर्ट, प्रीमियम, परफॉर्मेंस और लग्जरी की बात की जाती है, तो वहां BMW का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। इसकी पहचान एक भरोसेमंद ऑटोमोबाइल कंपनी के रूप में है, जिसके पास 100 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। विदेशी कंज्यूमर की तरह भारत का कंज्यूमर भी BMW कार का दीवाना है। यहां हर कोई इनकी कार को खरीदने का सपना देखता है।

loksabha election banner

नया ‘लोगो’ किया लॉन्च

आज ग्राहकों की भावनाओं में बदलाव आया है, जिससे कारोबार करने का तरीका भी बदला है। भारत में BMW की नई पहचान को सबके सामने लाने का यह सही समय है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए BMW Group ने अपना नया ‘लोगो’ लॉन्च किया है। 1917 के बाद यह पांचवीं बार है, जब इस प्रसिद्ध राउंडेल ‘लोगो’ को रिडिजाइन किया गया है। आइकॉनिक ब्लू और व्हाइट रगों के साथ इसके मूल आकार को पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन जब आप इसे करीब से देखेंगे तो आपको इसमें सूक्ष्म बदलाव दिखाई देगा। बाहरी रिंग पुराने काले रंग से अब स्पष्ट है और जहां BMW लिखा है उसे रेट्रो फॉन्ट का रूप दिया गया है। इस बदलाव का मुख्य मकसद BMW को मोबिलिटी के भविष्य के रूप में पेश करना है, एक ब्रांड जो वास्तव में कंज्यूमर सेंट्रिक है।

BMW कंज्यूमर के साथ रिश्ता कायम करने वाला ब्रांड है। नया ‘लोगो’ खुलेपन और स्पष्टता के बारे में बताता है। “इस नए ट्रांसपेरेंट वेरिएंट के साथ, हम अपने ग्राहकों को BMW दुनिया का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करना चाहते हैं। इसके अलावा, हमारा नया ब्रांड डिजाइन डिजिटलीकरण की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार है। नया ‘लोगो’ भविष्य में मोबिलिटी और ड्राइविंग का आनंद लेने के लिए ब्रांड के महत्व और प्रासंगिकता का प्रतीक है।”

#JustCantWait कैंपेन की शुरुआत

कंज्यूमर के लिए नई सर्विस की शुरुआत और ब्रांड ‘लोगो’ को लॉन्च करने के अलावा BMW India ने #JustCantWait नाम से पोस्ट-लॉकडाउन कैंपेन की शुरुआत की है। यह कैंपेन उन लोगों की भावनाओं को उजागर करता है, जो मजबूती के साथ वापस आना चाहते हैं और वो करना चाहते हैं, जिसे वह पसंद करते हैं। BMW ने जो बदलाव और कैंपेन की शुरुआत की है, वो उन लोगों की भावनाओं को दिखाता है जो हाल की खबरों से हटकर कुछ अलग करना चाहते हैं। एक नई शुरुआत और एक नई राह - ये बदलाव लोगों को आगे बढ़ने और खुशी से जीने के लिए प्रेरित करेगा।

बेहतर सर्विस देने के लिए हमेशा तत्पर

BMW India भारतीय कंज्यूमर की पसंद से अच्छी तरह से वाकिफ है। इसलिए उन्हें बेहतर सर्विस देने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। परिस्थितियों के अनुसार अपने काम और बिजनेस को बदल लेना ही समझदारी है, और यह बात BMW India भी जानती है। इसलिए चुनौतियों को देखते हुए इसने खुद को तैयार कर लिया है। यह एक कंज्यूमर सेंट्रिक ऑर्गनाइजेशन है, इसलिए कंज्यूमर की जरूरतों को पूरा करने के लिए और उनकी दिक्क्तों को दूर करने के लिए नई तरह की सर्विस लेकर आया है। ये सर्विस हैं BMW इजी स्टार्ट प्लान, BMW एडवांस हाइजीन पैकेज और BMW कॉन्टेक्टलेस एक्सपीरियंस। BMW India द्वारा शुरू की गई इन सर्विस से न केवल कस्टमर की चिंता दूर होगी, बल्कि उन्हें कई फायदे भी मिलेंगे।

BMW इजी स्टार्ट प्लान - नए इजी स्टार्ट फाइनेंशियल ऑफर के तहत कंज्यूमर को अपनी सपनों की BMW कार को घर लाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह प्लान शुरुआती अवधि के साथ-साथ लंबी अवधि में स्वामित्व की लागत को कम करके खरीद निर्णय की सुगम बनाता है। यह महामारी काल में पैसे की लिक्विडिटी के लिए ज्यादा स्पेस देता है। इसके तहत कंज्यूमर कई ऑफर्स के साथ BMW कार को खरीदकर घर ला सकते हैं।

BMW एडवांस हाइजीन पैकेज - BMW India की तरफ से शुरू की गई यह भी एक सर्विस है। इसे भी महामारी को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।

BMW कॉन्टेक्टलेस एक्सपीरियंस – यह दौर ऐसा है, जहां आप लोगों से जितनी शारीरिक दूरी बनाकर रखें उतना ही अच्छा है। इस सर्विस का इस्तेमाल करके ग्राहक अपने घर पर बैठकर अपनी सुविधाजनक तारीख व समय पर नजदीकी डीलरशिप से सर्विस बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें आपको नई BMW कार को खरीदने, कस्टमाइज़ करने और बुक करने का विकल्प भी मिलेगा है। यहां आप सुरक्षित तरीके से पेमेंट भी कर सकते हैं।

लेखक - शक्ति सिंह

नोट: यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.