नेताओं से लेकर आम लोगों तक को पसंद हैं ये Suv, जानें किन फीचर्स की वजह से हैं लोकप्रिय
आज हम आपको भारतीय बाजार में लोकप्रिय Mahindra Scorpio Mahindra XUV500 Mahindra TUV 300 और Tata Safari Storme के बारे में बता रहे हैं।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज हम आपको भारतीय बाजार में लोकप्रिय 4 एसयूवी के बारे में बता रहे हैं जो कि दमदार फीचर्स से लैस हैं। यहां हम आपको इन सभी एसयूवी के फीचर्स, डाइमेंशन और स्पेशिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।
Mahindra Scorpio
इंजन और पावर के मामले में Mahindra Scorpio में पहला 2523cc का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 75 Bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें दूसरा 2179cc का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 120 Bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कीमत के मामले में Mahindra Scorpio की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10 लाख से 16.63 लाख रुपये तक है।
Mahindra XUV500
इंजन और पावर के मामले में Mahindra XUV500 में 2179cc का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 3750 Rpm पर 155 Bhp की पावर और 2800 Rpm पर 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कीमत के मामले में Mahindra XUV500 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 12,22,036 रुपये है।
Tata Safari Storme
इंजन और पावर के मामले में Tata Safari Storme में 2179cc का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 138 Bhp की पावर और 320 Nm का टार्क जनरेट करता है। कीमत के मामले में Tata Safari की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11,09,005 रुपये है।
Mahindra TUV 300
इंजन और पावर के मामले में Mahindra TUV 300 में 1493cc का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 3750 Rpm पर 100 Bhp की पावर और 1600-2800 Rpm पर 240 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कीमत के मामले में महिंद्रा टीयूवी 300 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8,54,328 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Royal Enfield की ये Bikes भारतीय बाजार में हैं सबसे ज्यादा लोकप्रिय, आवाज और लुक आता है युवाओं को पसंद
यह भी पढ़ें: दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस Hyundai की इस कार पर दिसंबर में मिल रहा डिस्काउंट