बाबा रामदेव ने खरीदी Mahindra XUV700, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
XUV700 के ऑटो-बूस्टर हेडलैंप फीचर को अंधेरे में 80 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गाड़ी चलाते समय काम में आने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सिस्टम स्वचालित रूप से हेडलैम्प्स की रौशनी की तीव्रता को बढ़ाता है। जैसा कि कार निर्माता ने दावा किया है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। उद्योगपति और योग गुरु बाबा रामदेव को गाड़ियों का काफी शौक है। योग गुरू को हाल ही में Mahindra XUV700 को चलाते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में रामदेव अपने साथी के साथ नई कार में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बाबा रामदेव जिस XUV700 को चलाते हुए देखे गए हैं, उसमें पैनोरमिक सनरूफ दिखाई दे रहा है, इसका मतलब साफ है कि ये गाड़ी टॉप मॉडल है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें कुछ समय पहले जगुआर एक्सजे एल में देखा गया था। आपको बता दें उनके करीबी बालकृष्ण के पास लैंड रोवर रेंज रोवर लग्जरी गाड़ी है।
मोटरसाइकिल चलाने के शौकीन भी है बाबा रामदेव
बाबा रामदेव एक उत्साही बाइकर रहे हैं। उन्हें हीरो इंपल्स की सवारी करते हुए देखा गया है और बाद में उन्हें सद्गुरु के साथ डुकाटी स्क्रैम्बलर की पिछली सीट पर बैठे हुए देखा गया।
XUV700 खासियत
Mahindra XUV700 में 10.25-इंच के दो डिस्प्ले हैं जो एक ही शीशे के नीचे रखे गए हैं। यह काफी हद तक मर्सिडीज-बेंज के नए मॉडल में देखे गए लेआउट के समान है। 10.25 इंच के डिस्प्ले इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंफोटेनमेंट यूनिट के रूप में काम करते हैं। बाद वाला टच-सक्षम है और Android Auto और Apple CarPlay के सपोर्ट के साथ आती है।
XUV700 के ऑटो-बूस्टर हेडलैंप फीचर को अंधेरे में 80 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गाड़ी चलाते समय काम में आने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सिस्टम स्वचालित रूप से हेडलैम्प्स की रौशनी की तीव्रता को बढ़ाता है। जैसा कि कार निर्माता ने दावा किया है, यह तकनीक हाई-बीम की रोशनी को लगभग 1.6 गुना बढ़ा देती है।