Move to Jagran APP

सेमीकंडक्टर का असर! ऑटो सेक्टर की बिक्री में भारी गिरावट; ये वजह बनी मुसीबत

पिछले महीने नवंबर की सेल रिपोर्ट के आंकड़े जारी हो गए हैं जहां सेमीकंडक्टर की कमी का असर साफतौर पर देखा जा सकता है। हालांकि कुछ कंपनियों के सेल्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस खबर में देखिए नवंबर की सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े...

By Atul YadavEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 11:26 AM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 06:25 PM (IST)
सेमीकंडक्टर का असर! ऑटो सेक्टर की बिक्री में भारी गिरावट; ये वजह बनी मुसीबत
सेमीकंडक्टर का असर! ऑटो सेक्टर की बिक्री में भारी गिरावट

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। सेमीकंडक्टर के ग्लोबल कमी की वजह से ऑटो इंडस्ट्री काफी नुकसान झेल रही है। कोरोनावायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन खुलने के बाद कयास लगाया जा रहा था कि ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ तेज रफ्तार पकड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले महीने नवंबर की सेल रिपोर्ट के आंकड़े जारी हो गए हैं, जिसमें ऑटो सेक्टर का परफॉर्मेंस उतना अच्छी नहीं रही। आइये आपको बताते हैं नवंबर के सेल्स रिपोर्ट के आंकड़ों के बारे में..

loksabha election banner

फेस्टिव सीजन नवंबर की सेल रिपोर्ट:

सेमीकंडक्टर की कमी के चलते बीते महीने देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया समेत ह्युंडई मोटर इंडिया और होंडा कार्स इंडिया के अलावा दोपहिया कंपनी टीवीएस और बजाज आटो की घरेलू बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने पिछले महीने घरेलू पैसेंजर वाहनों की थोक बिक्री में वृद्धि दर्ज की।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड

  • कुल बिक्री - 0.61% बढ़ी - 1,39,184 यूनिट बिकी
  • एक्सपोर्ट - 0.33% बढ़ी - 21,393 यूनिट बिकी
  • मिनी और कॉम्पैक्ट व्हीकल - 5.6% बढ़ी - 74,492 यूनिट बिकी
  • यूटिलिटी व्हीकल - 9.25% गिरी - 24,574 यूनिट बिकी

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल सेल्स में 12.2% गिरी

  • डोमेस्टिक कमर्शियल व्हीकल - 4.43% गिरी - 32,245 यूनिट बिकी
  • कमर्शियल व्हीकल एक्सपोर्ट्स - 61.3% बढ़ी - 3,950 यूनिट बिकी
  • कुल घरेलू बिक्री - 12.18% गिरी - 58,073 यूनिट बिकी

नवंबर में TVS मोटर की बिक्री 2.72 लाख यूनिट

  • कुल बिक्री- 23.19% गिरी- 2.72 लाख यूनिट बिकी
  • डोमेस्टिक टू-व्हीलर - 32% गिरी- 1,75,940 यूनिट बिकी
  • स्कूटर- 33.6% गिरी 75,022 यूनिट बिकी
  • थ्री-व्हीलर -9.6% गिरी 14,839 यूनिट बिकी

बजाज ऑटो की बिक्री 13.7% गिरी

  • कुल बिक्री- 3,79,276 यूनिट
  • डोमेस्टिक टू-व्हीलर बिक्री - 27.36% गिरी- 1,58,755 यूनिट बिकी
  • टू-व्हीलर एक्सपोर्ट- 15.54% गिरी - 2,20,521 यूनिट बिकी

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआइएल) की नवंबर में घरेलू बिक्री पिछले वर्ष समान महीने के मुकाबले 18 प्रतिशत घटकर 1,17,791 यूनिट रह गई। ह्युंडई मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री पिछले वर्ष समान अवधि के मुकाबले इस वर्ष नवंबर में 24 प्रतिशत घटकर 37,001 यूनिट रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.