Auto Expo 2020: इन कारों से आज उठ सकता है पर्दा
Auto Expo 2020 इस मोटर शो में MG Motors Tata Motors Kia Hyundai समेत कई कार निर्माता कंपनियां अपने भविष्य की कारों को आज पेश कर सकती हैं।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। एशिया के सबसे बड़े दिल्ली मोटर शो का आयोजन 7 फरवरी से किया जाएगा। आज से कंपनियां अपनी गाड़ियों को पेश करना शुरू कर देंगी। इस 15वें ऑटो एक्सपो में MG Motors, Tata Motors, Kia, Hyundai समेत कई कार निर्माता कंपनियां अपने भविष्य की कारों को आज पेश कर सकती हैं। वहीं, Maruti Suzuki India, Mahindra & Mahindra, Volkswagen, Skoda, Renault और Mercedes-Benz भी अपने कॉन्सेप्ट और भविष्य की गाड़ियों को इस मेगा मोटर शो में शोकेस कर सकती हैं। आइए, जानते हैं आज पेश होने वाले संभावित गाड़ियों के बारे में।
Hyundai Creta 2020
Auto Expo 2020 में Hyundai अपने नेक्स्ट जेनरेशन Creta को आज पेश कर सकती है। इसके संभावित फीचर्स की बात करें तो इसे पूरी तरह से नए रिफ्रबिश्ड एक्सटीरियर के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें कैसकेडिंग ग्रिल, LED हैडलाइट्स, नए अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इंफोंटमेंट सिस्टम की बात करें तो इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन सिस्टम दी जा सकती है। साथ ही साथ इसमें मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और पैनोरैमिक सनरूफ देखा जा सकता है।
Maruti Suzuki Vitara Brezza facelift
भारत की लोकप्रिय ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki भी अपने SUV Vitara Brezza के अगले फेसलिफ्ट को आज पेश कर सकती है। इस नए Vitara Brezza के फ्रंट फेस में बदलाव देखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, नए डिजाइन किए हुए अलॉय व्हील्स देखे जा सकते हैं। इसमें BS6 कम्प्लायंस से लैस 1.5 लीटर का पैट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
MG Gloster
MG Motors ने भारतीय बाजार में इंटरनेट कार लॉन्च करके सुर्खियां बटोरीं थीं। कंपनी इस मेगा ऑटो शो में कंपनी अपने एक और SUV MG Gloster को आज पेश कर सकती है। पिछले दिनों ही कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV को भी लॉन्च किया था।
Kia concept compact SUV
Kia Motors भी अपने अगले कॉम्पैक्ट SUV को आज शोकेस कर सकती है। इसमें भी टाइगर न्वॉइज ग्रिल, प्रोजेक्टर हैडलैम्प्स, LED टेल लैम्प्स जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। इसे भी BS6 स्टैंडर्ड इंजन के साथ पेश किया जा सकता है।