Ashok Leyland की बिक्री में आई भारी गिरावट
देश की जानी-मानी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी Ashok Leyland की बिक्री में अक्टूबर 2019 में भारी गिरावट आई है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी Ashok Leyland ने शुक्रवार को अक्टूबर, 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। हिंदुजा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अशोक लीलैंड ने 35 फीसद की गिरावट के साथ कुल कमर्शियल वाहनों की 9,857 यूनिट्स की बिक्री की है। फेस्टिव सीजन में जहां ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को बिक्री में ग्रोथ की काफी उम्मीद थी, वहीं अशोक लीलैंड को ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला बल्कि बिक्री में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।
अशोक लीलैंड ने एक स्टेटमेंट में बताया कि कंपनी ने पिछले महीने अक्टूबर, 2018 में 15,149 यूनिट्स की बिक्री की थी। उन्होंने कहा कि घरेलू कर्मशियल वाहनों की बिक्री 9,074 यूनिट्स के साथ 37 फीसद कम रही, जबकि एक साल पहले महीने में यह 14,341 यूनिट्स थी। घरेलू बाजार में मिडियम और हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री पिछले साल अक्टूबर में 9,062 यूनिट्स की तुलना में 50 फीसद घटकर 4,565 यूनिट्स रह गई। कंपनी ने कहा कि इसी तरह लाइट कमर्शियल व्हीकल की बिक्री भी 15 फीसद घटकर 4,509 यूनिट्स रह गई जो पिछले साल इसी महीने में 5,279 यूनिट्स थी।
देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री इस दौरान सुस्ती के दौर से गुजर रही है। सुस्ती की वजह से भारत की कई जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री घटी थी। अक्टूबर, 2019 में देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में इस बार बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले कुछ महीनों से मारुति सुजुकी भी कम बिक्री के दौर से गुजर रही थी।
यह भी पढ़ें: सेफ्टी में पीछे रह गई भारत की लोकप्रिय फैमिली कार Wagon R
यह भी पढ़ें: Mahindra की इस 7 सीटर कार मिल रहा है डिस्काउंट, बड़ी फैमिली के लिए रहेगी फिट