दुबई पुलिस के बेड़े में शामिल हैं ये 5 पॉवरफुल कारें, जानें खासियत
यूनाइटेड अरब अमीरात को आप बुर्ज खलीफा से लेकर कई और बातों के लिए जानते होंगे लेकिन, मुमकिन है कि आप यहां के शहर दुबई की पुलिस फ्लीट के कारों की बातों से अंजान हों।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। यूनाइटेड अरब अमीरात को आप बुर्ज खलीफा से लेकर कई और बातों के लिए जानते होंगे लेकिन, मुमकिन है कि आप यहां के शहर दुबई की पुलिस फ्लीट के कारों की बातों से अंजान हों। हम आपको दुबई पुलिस के बेड़े में शामिल ऐसी ही कारों के बारे में बता रहे हैं।
Mercedes-Benz SLS AMG
दुबई पुलिस Mercedes-Benz SLS AMG भी यूज करती है। इसमें 6.3 लीटर, वी8 मोटर दिया गया है जो कि अधिकतम 539 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट कर सकता है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में इसको महज 3.6 सेकंड्स ही लगते हैं।
Nissan GT-R
Nissan GT-R सुपरकार को भी दुबई पुलिस इस्तेमाल में लाती है। इसमें ट्विन टर्बोचार्ज्ड, वी6 इंजन है जो कि 545 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। यह गाड़ी मैक्सिमम 315 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।
Brabus G 700
दुबई पुलिस के पास Brabus G 700 है। इसमें 536 हॉर्सपावर की ताकत है। दुबई पुलिस की फ्लीट में यह आॅफ रोडर गाड़ी है। इसकी कीमत 230,000 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 1 करोड़ 58 लाख रुपये है।
बीएमडब्ल्यू आई8
दुबई पुलिस के फ्लीट में बीएमडब्ल्यू आई8 कार भी है। इसकी रेंज 530 किलोमीटर की है। i8 में थ्री सिलिंडर इंजन है जो कि दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आता है। ये 357 हॉसपावर की ताकत जनरेट करते हैं। महज 4.2 सेकंड्स में यह सुपरकार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 250किलोमीटर प्रति घंटा है।
फरारी
पुलिस के पास फरारी की 4 वील ड्राइव वाला मॉडल भी है। इसकी टॉप स्पीड 335 किलोमीटर प्रति घंटा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ने में इसे 3.7 सेकंड्स का समय लगता है।