Move to Jagran APP

पहले से ज्यादा शानदार हुई 2023 BMW G 310 R मोटरसाइकिल, नए रंग में आएगी नजर

2023 BMW G 310 R बाइक को नए कलर अपडेट मिले हैं। कंपनी ने पुराने कलर ऑप्शन को बंद कर दिया है। भारत में अभी तक इस बाइक के नए कलर अपडेट नहीं आए हैं। नए कलर ऑप्शंस साल की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में आ सकते हैं।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 07:09 AM (IST)
पहले से ज्यादा शानदार हुई 2023 BMW G 310 R मोटरसाइकिल, नए रंग में आएगी नजर
2023 BMW G 310 R बाइक को मिले नए कलर अपडेट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW Motorrad ने अपनी मोटरसाइकिल MY2023 की लाइनअप को जारी कर दिया है। अपडेट किए गए मॉडल में G 310 R भी शामिल है। नेकेड रोडस्टर ने इस बाइक को नए रंगों में शामिल किया है। आपको बता दें कंपनी ने इसके पुराने थीम पेंट को भी बंद कर दिया है। कंपनी ने इसमें दो नए पेंट विकल्प दिए है। स्टाइल पैशन रेसिंग रेड और स्टाइल स्पोर्ट पोलर व्हाइट के साथ रेसिंग ब्लू मैटेलिक में इसे पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इसके साइनाइड ब्लू मैटेलिक और लाइमस्टोन मेटैलिक कलर थीम को लिस्ट से रिमूव कर दिया है। दोनों कलर में चेसिस, सब-फ्रेम और अलॉय व्हील के लिए लाल रंग दिया गया है। नई पेंट थीम में बोल्ड ग्राफिक्स भी हैं, जो फ्यूल टैंक और रियर पैनल पर साफ दिखाई दे रहे हैं।

loksabha election banner

सिर्फ बाइक के पेंट में हुआ बदलाव

बाइक में कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ सिर्फ पेंट के नए विकल्प में बदलाव किया गया है। डिजाइन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 2023 बीएमडब्ल्यू जी 310 आर अपनी मस्कुलर स्टाइलिंग, फुल-एलईडी लाइटिंग, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल-चैनल एबीएस को बरकरार रखती है। इसके साथ ही  कंपनी ने 2023 के मॉडल 313 cc में सिंगल-सिलेंडर के साथ लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल करना जारी रखा है। जो 9,250rpm पर 33.5bhp और 7,500rpm पर 28 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है।

भारतीय बाजार में अभी ये अपग्रेड उपलब्ध नहीं है

2023 बीएमडब्लू जी 310 आर का भारतीय बाजार में अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है। लेकिन ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये इंडियन मार्केट में अगले साल की शुरुआत तक आ जाएगी। इस बाइक की कीमत 2.64 लाख रुपये है। वहीं भारतीय बाजार में इस बाइक की टक्कर होंडा सीबी 300, केटीएम 390 ड्यूक के साथ है। बीएमडब्ल्यू मोटरराड अपनी जी 310 का विस्तार नई जी 310 आरआर के साथ कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.