Move to Jagran APP

2022 Hyundai Tucson SUV Launch Tomorrow: कल दस्तक देने वाली है हुंडई की यह नई कार, जानें कौन से फीचर्स मिलेंगे इसमें

2022 Hyundai Tucson SUV Launch Tomorrow भारत में नई ट्यूसॉन कई लेटेस्ट फीचर्स और दमदार इंजन पावर के साथ कल लॉन्च होने वाली है। खास बात है कि इसमें सुरक्षा का ध्यान रखते हुए 60 से भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा गया है।

By Sonali SinghEdited By: Published: Wed, 03 Aug 2022 11:21 AM (IST)Updated: Wed, 03 Aug 2022 11:21 AM (IST)
2022 Hyundai Tucson SUV Launch Tomorrow: कल दस्तक देने वाली है हुंडई की यह नई कार, जानें कौन से फीचर्स मिलेंगे इसमें
2022 Hyundai Tucson SUV कल दे रही है दस्तक

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2022 Hyundai Tucson SUV Launch Tomorrow: जुलाई महीने में हुंडई अपनी नई ट्यूसॉन (Tucson) SUV को लोगों के सामने पेश किया था और अब कंपनी इसको लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्यूसॉन भारत में कल दस्तक देने वाली है। साथ ही इसके कीमतों का खुलासा भी कल ही किया जाएगा। हालांकि, इसकी बुकिंग 50,000 रुपये के साथ पहले ही शुरू की जा चुकी है। तो चलिए इस नई एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

loksabha election banner

बड़े साइज में आ रही है Tucson

Tucson हुंडई की एक बड़े साइज वाली एसयूवी है, जिसमें आपको पहले के मुकाबले 3.4 इंच ज्यादा बड़ा व्हीलबेस मिलता है। इसकी लंबाई और चौड़ाई को भी पहले से ज्यादा बड़ा किया गया है। बड़े साइज के अलावा इसमें ज्यादा कलर ऑप्शन भी देखने को मिलता है। नई Hyundai Tucson सात रंगों में उपलब्ध होगी जिसमें फेयरी रेड, फैंटम ब्लैक, पोलर व्हाइट, स्टारी नाइट, अमेजन ग्रे, जैसे विकल्प मिलते हैं। साथ ही ग्राहक दो वेरिएंट प्लेटिनम और सिग्नेचर में से चुनाव कर सकेंगे।

Tucson में मिलता है दो इंजन का विकल्प

हुंडई ट्यूसॉन को दो इंजन विकल्प दिया गया है। इसमें आपको एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन विकल्प देखने को मिलेगा। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को इसमें दो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल रहे हैं, जिसमें एक 6-स्पीड और दूसरा 8-स्पीड ट्रांसमिशन है। इसका 2.0 लीटर पेट्रोल 156PS की पावर और 192Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं, इसका 2.0 लीटर वाला डीजल इंजन 186PS की पावर के साथ 400Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।

Tucson में मिलेंगे 60 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

हुंडई ने ड्राइवर और पैसेंजर दोनों का ध्यान रखते हुए Tucson में 60 से भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। इसमें आपको 6 एयरबैग, ESC/VSM, हिल स्टार्ट-स्टॉप असिस्ट और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स देखने को मिलते है। साथ ही बेस मॉडल में 45 फीचर्स स्टैंडर्ड वेरिएंट में देखे को मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल के साथ ही हाई बीम असिस्ट, लेन फॉलो असिस्ट और लीडिंग व्हीकल डिपार्चर असिस्ट भी मिलेगा।

इन मॉडल्स से होगा Tucson का मुकाबला

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद यह अपने सेगमेंट में Jeep Compass, Citroen C5 और Volkswagen Tiguan से मुकाबला करेगी। अनुमान है कि इसे 25 से 30 लाख रूपये के बीच भारत में उतारा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.