Move to Jagran APP

नए अंदाज में आ रही है टोयोटा की धाकड़ एसयूवी Land Cruiser, कंपनी ने टीजर वीडियो जारी कर दिया संदेश

भारतीय बाजार में BS6 मानदंडों के बाद टोयोटा ने लैंड क्रूजर एलसी200 और लैंड क्रूजर प्राडो की बिक्री बंद कर दी थी। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि नई एलसी300 ब्रांड की प्रमुख एसयूवी के रूप में भारत लौटेगी या नहीं।

By BhavanaEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 09:25 AM (IST)
नए अंदाज में आ रही है टोयोटा की धाकड़ एसयूवी Land Cruiser, कंपनी ने टीजर वीडियो जारी कर दिया संदेश
टोयोटा लैंड क्रूजर को दक्षिण अफ्रीकी बाजारों में तीन ट्रिम्स (GX-R, GR-S और ZX) में पेश किया जाएगा।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2021 Toyota Land Cruiser LC300: जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा नई पीढ़ी की टोयोटा लैंड क्रूजर LC300 को 9 जून 2021 को दुबई में पेश करने के लिए तैयार है। इस बात की जानकारी  9 जून 2021 को दुबई में अपनी वैश्विक शुरुआत करने के लिए तैयार है। जिसकी जानकारी कंपनी ने सोश्ल मीडिया अकाउंट पर एक टीजर वीडियो जारी कर दी है। लीक हुई जानकारी के अनुसार 2022 टोयोटा लैंड क्रूजर को दक्षिण अफ्रीकी बाजारों में तीन ट्रिम्स (GX-R, GR-S और ZX) में पेश किया जाएगा। इस कर को खासतौर पर टोयोटा के गाज़ू रेसिंग डिवीजन द्वारा डिज़ाइन किया गया।

loksabha election banner

डिजाइन में क्या होगा खास: इस कार की कुछ समय पहले सामनें आई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है, कि लैंड क्रूजर एलसी300 का मूल डिजाइन एलसी200 से मेल खाता है। इसमें सामने की तरफ एक बॉक्सी डिजाइन है। जिसमें नए-डिज़ाइन के हेडलैंप, एक अधिक मेन ग्रिल, ग्रिल के किनारे पर चलने वाला एक यू-आकार का वेंट और बम्पर पर फॉग लैंप सेट दिया गया है। हालांकि फ्रंट डिजाइन की तुलना में रियर का हिस्सा काफी सादा है।

दो इंजन का मिलेगा विकल्प: 2022 टोयोटा लैंड क्रूजर को दो इंजन विकल्पों 3.3L V6 टर्बो डीजल और 3.5L ट्विन टर्बो पेट्रोल के साथ पेश किया जाएगा। दोनों मोटर्स को 10-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। वहीं चुनिंदा वैश्विक बाजारों में यह SUV एक नए 2.8L, 4-सिलेंडर युक्त कॉमन रेल डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होगी। जो 200bhp की पावर और 500Nm का टार्क जेनरेट करेगा। बताते चलें, कि नई लैंड क्रूजर में लो रेंज ट्रांसफर केस के साथ 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम भी उपलब्ध होगा।

भारत में लॉन्च पर रिपोर्ट: भारतीय बाजार में BS6 मानदंडों के बाद टोयोटा ने लैंड क्रूजर एलसी200 और लैंड क्रूजर प्राडो की बिक्री बंद कर दी थी। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है, कि नई एलसी300 ब्रांड की प्रमुख एसयूवी के रूप में भारत लौटेगी या नहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.