Move to Jagran APP

नई BMW X2 भारत में अगले साल होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

BMW इंडिया अपनी नई X2 SUV को अगले साल यानी 2019 में लॉन्च करने जा रही है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 06:04 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 04:00 PM (IST)
नई BMW X2 भारत में अगले साल होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत
नई BMW X2 भारत में अगले साल होगी लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। BMW इंडिया अपनी नई X2 SUV को अगले साल यानी 2019 में लॉन्च करने जा रही है। X2 कंपनी के उन 19 मॉडल्स में से है जिसे भारत में अगले साल लॉन्च किया जाना है। X2 को भारत में X रेंज के वाहनों में शामिल किया जाएगा। स्पोर्ट्स एक्टिविटी वाहन (SAV) के रूप में जाने जानी वाली BMW X2 अपने पुराने मॉडल्स की तरह ही स्टाइल और फास्टबैक रूफलाइन को बरकरार रखता है। इसमें BMW X1 वाला प्लेटफॉर्म साझा किया जाएगा। UKL 2 प्लेटफॉर्म पर X2 आधारित होगी और पिछली जनरेशन X1 के समान इसका समग्र सिल्हूट कम लागत वाला होगा।

loksabha election banner

BMW X2 के फ्रंट पर देखें तो इसमें बड़े पैमाने पर ग्रिल और सभी LED हेडलैंप्स स्लीक होगी। फ्रंट बंपर पर एयर इनटेक के लिए बड़ा कट आउट्स दिया जाएगा। वहीं, रियर फीचर्स के तौर पर LED टेललाइट्स के साथ डिफ्यूजर और ट्विन एग्जॉस्ट दिया जाएगा।

इस एसयूवी में 19-इंच के एलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। वहीं, 19-इंच यूनिट्स का भी विकल्प दिया जा सकता है। इंटीरियर की बात करें तो BMW X2 में नए X1 वाला इंटीरियर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 8.8 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है जो कि iDrive समेत सभी प्रमुख फंक्शन्स को सपोर्ट करेगी। वहीं, फुल हेड-अप डिस्प्ले को वैकल्पिक तौर पर रखा जा सकता है। इसके अलावा यह एसयूवी वाई-फाई हॉटस्पॉट और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ आती है। माना जा रहा है BMW अपनी X2 में हाथोंहाथ एंड्रॉइड ऑटो नहीं देगी। दूसरे सेफ्टी फीचर्स के तौर पर लेन डिपार्चर वार्निंग, स्पीड लिमिट वार्निंग, ऑटोमैटिक हाई बीम्स और फ्रंट और सामने और पैदल यात्री टकराव चेतावनी दी जाएगी। X2 में ऑटोमैटिक क्रूज कंट्रोल को विकल्प के तौर पर दिया जाएगा।

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो X2 में ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसमें 2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है जो कि मिनी कार्स में दिया गया है। BMW X2 की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.