Move to Jagran APP

2019 BMW S 1000 RR भारत में जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

BMW Motorrad India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर 2019 BMW S1000 RR को टीज करना शुरू कर दिया है। हमारा मानना है कि कंपनी इसे अगले दो महीनों के भीतर लॉन्च कर सकती है

By Ankit DubeyEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 04:59 PM (IST)
2019 BMW S 1000 RR भारत में जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि
2019 BMW S 1000 RR भारत में जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। नई जनरेशन BMW S1000 RR को सबसे पहले 2018 EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश किया गया था और अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। BMW Motorrad India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस मोटरसाइकिल को टीज करना शुरू कर दिया है। हमारा मानना है कि कंपनी इसे अगले दो महीनों के भीतर लॉन्च कर सकती है।

loksabha election banner

2019 BMW S1000 RR में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई बदलाव किए जाएंगे। डिजाइन की बात करें तो इसके फ्रंट एंड में बड़े बदलाव देखे जाएंगे, जिसमें नए फेयरिंग और ट्विन हेडलैंप क्लस्टर के साथ LEDs और डेटाइम रनिंग लाइट्स मौजूद है।

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो 2019 BMW S1000 RR में ब्रांड न्यू 998 cc इन-लाइन फोर मोटर दी जाएगी, जो 204bhp की पावर और 83Nm का टॉर्क जनरेट करती है। मौजूदा इंजन के मुकाबले यह 8bhp ज्यादा पावर देती है। नए इंजन को नई शिफ्टकैम वाल्व ट्रेन भी मिलती है जो EICMA 2018 के दौरान BMW R 1250 GS पर देखी गई थी।

नई टेक्नोलॉजी वेरिएबल टाइमिंग और वाल्व स्ट्रोक को वाल्व ट्रेन के इनटेक साइड में लाती है। इसके अलावा नई S1000 RR का वजन मौजूदा मॉडल के मुकाबले 10.6 kg हल्का होगा, जिसका मतलब बेहतर पावर-टू-वेट रेश्यो होगा। बाइक का इंजन 3 kg हल्का होगा और कुल बाइक का वजन 197 kg होगा।

2019 BMW S 1000 RR में दूसरे फीचर्स के तौर पर 6.5 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर और क्रूज कंट्रोल दिया जाएगा। BMW इसमें 'M' रेस पैकेज भी उपलब्ध कराएगी, जिसमें कार्बन फाइबर व्हील्स, रेस लिवेरी और आदि शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:

2019 Bajaj Dominar की बुकिंग अनौपचारिक रूप से शुरू, चुनिंदा डीलरशिप्स पर करा सकते हैं बुक

Yamaha MT-15 की बुकिंग हुई शुरू, जानें कब होगी लॉन्च और क्या होगी कीमत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.